अप्रैल तक US समेत कई देशों में बंद हो सकता है ‘OnePlus’? जानें वजह


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 27, 2026


टेक वर्ल्ड  से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक नई रिपोर्ट में ‘OnePlus’ के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अप्रैल 2026 तक कंपनी कई देशों में अपना कारोबार समेत सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 

आइए समझते है क्या है ये पूरा मामला- 

क्या कहती है यह नई रिपोर्ट?

9 to 5 गूगल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘OnePlus’ कंपनी अप्रैल 2026 तक दुनिया के कई देशों से कामकाज बंद कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी यूरोपीय मार्केट से बाहर निकलने की तैयारी में है। इंटरनल सोर्सेज के अनुसार, कर्मचारियों को इस बारे में नोटिस भेज दिया गया है।

कुछ लोगों को नौकरी छोड़ने का कंपनसेशन भी दिया जा चुका है। फिलहाल, कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो सबसे कम कीमत में बेहतरीन फोन देने वाले इस मशहूर ब्रांड का सफर खत्म हो जाएगा।

यूरोप-अमेरिका से पीछे हटेगा ‘OnePlus’?

‘OnePlus’ पूरी दुनिया में बंद नहीं हो रहा है। रिपोर्ट में बताया गया की कंपनी अपनी स्ट्रेटेजी में कुछ बदलाव कर रही है। वह यूरोप और नॉर्थर्न अमेरिका जैसे कुछ देशों से अपना बिजनेस बंद कर सकती है। दरअसल अब कंपनी का पूरा ध्यान इंडिया और चीन के मार्केट्स पर होगा। इन देशों में कंपनी कम कीमत वाले और मिड-रेंज सेगमेंट पर ज्यादा फोकस करेगी।

OnePlus के फैसले के पीछे की 4 बड़ी वजह

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus के इस कदम के पीछे कई कारण हैं। जैसे- 

1. लागत और मार्केट का दबाव

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में कम्पटीशन तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर, कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

2. Oppo के साथ इंटीग्रेशन 

2021 से OnePlus अपनी पैरेंट कंपनी Oppo के साथ काफी हद तक जुड़ गया है। अब यह एक सब-ब्रांड की तरह काम कर रहा है।

3. ग्लोबल मार्केट में पिछड़

इस फैसले का एक बड़ा कारण यह भी है की पश्चिमी देशों में ‘OnePlus’ का दबदबा खत्म हो रहा है। यहां Samsung, Apple और Xiaomi जैसे ब्रांड्स लोकप्रिय बने हुए है।

4. सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याएं 

हाल ही में मेमोरी और चिप्स की कमी ने प्रोडक्शन और प्रॉफिट पर असर डाला है।

CEO के इस्तीफे से तेज हुई अटकलें

हाल ही में ‘OnePlus’ इंडिया के CEO रॉबिन लियू ने अपना पद छोड़ दिया है। वह अब चीन वापस लौट रहे हैं। लियू का यह इस्तीफा कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल टेक मार्केट में कंपनी के भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स कंपनी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

‘OnePlus’ का आधिकारिक बयान

OnePlus ने अब तक कंपनी बंद होने की किसी भी अफवाह की पुष्टि नहीं की है। कंपनी का कहना है कि भारत में उनका कामकाज लगातार जारी रहेगा। कंपनी ने कहा कि कारोबार सामान्य रूप से चलेगा। कस्टमर सपोर्ट और सॉफ्टवेयर अपडेट भी पहले की तरह मिलते रहेंगे।

‘OnePlus’ यूज़र्स के लिए क्या बदलेगा और क्या नहीं?

‘OnePlus’ के मौजूदा यूज़र्स के लिए फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। उनके डिवाइस को अपडेट मिलते रहेंगे। वारंटी और आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी जारी रहने की उम्मीद है।  हालांकि, लंबी अवधि में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दुनिया भर में कंपनी का बिजनेस कम होने से, कुछ जगहों पर नए डिवाइस कम लॉन्च हो सकते हैं। कुछ खास  मार्केट्स को छोड़कर अन्य जगहों पर सर्विस सेंटर कम किए जा सकते हैं।

60-Words Summary

‘OnePlus’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी कुछ देशों में कारोबार बंद कर सकती है। खासकर यूरोप और अमेरिका से पीछे हटने की बात कही जा रही है। इसकी वजह बढ़ता कॉम्पिटिशन और लागत बताई जा रही है।  CEO के इस्तीफे ने कयास और बढ़ा दिए हैं। फिलहाल कंपनी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। भारत में सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। यूज़र्स को अपडेट व सपोर्ट भी मिलता रहेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 555 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online