क्या  ₹25,000 में मिलेगी 9000mAh बैटरी? OnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा दावा, जानें डिटेल्स!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 20, 2026


‘OnePlus’ का मच अवेटेड डिवाइस ‘Nord 6’ जल्द लॉन्च होने वाला है। हालांकि लॉन्च होने से पहले ही ये चर्चा में है। इसकी सबसे बड़ी वजह स्मार्टफोन की दमदार 9000mAh की बैटरी बताई जा रही है। आमतौर पर स्मार्टफोन्स में इतनी पावरफुल बैटरी बहुत कम देखने को मिलती है। हाल ही में सामने आया टीजर भी इसी टेक्नोलॉजी अपग्रेड की ओर इशारा कर रहे हैं। 

‘Nord 6’ में अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी

‘Nord 6’ में 9000mAh की ग्लेशियर बैटरी मिल सकती है। इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने पर यह डिवाइस कई दिनों तक चल सकता है। यह स्मार्टफ़ोन खास तौर पर गेमर्स और हेवी यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है। ये बैटरी बाकी फ्लैगशिप्स से कैसे बेहतर है? आइए जानते है-  

मिड-रेंज फ़ोन-

4,500-5,000mAh

प्रीमियम फ़्लैगशिप फ़ोन-

 5,000-6,000mAh

Nord 6 (एक्सपेक्टेड)-

9000mAh

गेमिंग और मल्टीटास्किंग होगी सुपरफास्ट

‘Nord 6’ के शानदार फीचर्स केवल दमदार बैटरी तक सीमित नहीं हैं। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी पावरफुल साबित होगा। माना जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, 12GB तक की दमदार RAM और सुपरफास्ट स्टोरेज इसे और भी खास बनाएगी। 

पिछले मॉडल के मुकाबले इसका चिपसेट परफॉर्मेंस और भी पावरफुल होने वाला है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह डिवाइस सब कुछ आसानी से हैंडल करेगा।

अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस

लीक्स के अनुसार, ‘Nord 6’ अल्ट्रा-स्मूथ गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस विज़ुअल्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। मिड-रेंज कैटेगरी में यह कम ही देखने को मिलता है। ‘Nord 6 में मिलने वाले डिस्प्ले फीचर्स इस तरह है –

• 1.5K रिज़ॉल्यूशन

• 165Hz तक रिफ्रेश रेट

•  6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले

‘Nord 6’ लॉन्च और प्राइस को लेकर बड़ा अपडेट

OnePlus Nord 6 की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। उम्मीद है कि यह फोन भारत में मार्च 2026 के अंत या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। OnePlus इस फोन को अपनी तय समय सीमा से पहले लॉन्च कर सकता है। कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है। हालांकि, बड़े अपग्रेड्स के चलते यह ‘Nord 5’ से थोड़ा एक्सपेंसिव हो सकता है।

60-Words Summary:

OnePlus का ‘Nord 6’ लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है। इसकी 9000mAh बैटरी इसे खास बनाती है। फोन में दमदार प्रोसेसर, 12GB तक RAM और तेज़ स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इन दमदार फीचर्स के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान होंगे। यूजर्स को AMOLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट का अनुभव मिलेगा। इसकी कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 534 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online