OnePlus 13s vs 13: कौन है दमदार फ्लैगशिप? जानें कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत और भी बहुत कुछ!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 04, 2025


OnePlus 13s अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। कंपनी लगातार इसके डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस को लेकर टीज़र जारी कर रही है। जिससे यूज़र्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। 

इनसे साफ है कि OnePlus 13s, OnePlus 13 से कई मामलों में अलग है। यह दोनों डिवाइस ही फ्लैगशिप फोन हैं। ऐसे में इनके अंतर को समझने से  ग्राहकों को बेहतर ऑप्शन चुनने में मदद मिलेगी।

OnePlus 13s में नया डिजाइन और खास फीचर्स

OnePlus 13s अपने नए चौकोर कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है, जो बाएं कोने पर दो सेंसर लेकर आया है। यह डिजाइन वनप्लस 13 के गोलाकार ट्रिपल-कैमरा सेटअप से बिल्कुल अलग है। फोन की पीछे की बनावट भी खास है। 13s में वेलवेट ग्लास फिनिश दी गई है, जो उसे प्रीमियम लुक और फील देता है। वहीं, वनप्लस 13 में वीगन लेदर का रियर पैनल भी दिया गया है।

पतला और हल्का होने के कारण 13s हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक लगता है। इसकी मोटाई केवल 8.15 mm और वजन 185 ग्राम है। इसके मुकाबले, वनप्लस 13 थोड़ा मोटा और भारी है। सबसे दिलचस्प बदलाव है अलर्ट स्लाइडर का ‘Plus Key’ से बदल जाना। यह नया फीचर यूज़र्स को ज्यादा कंट्रोल  और कस्टमाइजेशन का ऑप्शन देती है।

डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए दोनों ही फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

OnePlus 13s और 13 के कैमरा फीचर्स में बड़ा अंतर

कैमरे की बात करें तो OnePlus 13s डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP Sony LYT700 मेन सेंसर दिया गया है। साथ ही, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। दूसरी ओर, OnePlus 13 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है।यह Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया है। इसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम) और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं।

दोनों स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। ऐसे में कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 13s और 13 के बीच साफ अंतर दिखता है।

OnePlus 13s vs OnePlus 13: परफॉर्मेंस, बैटरी और कीमत में क्या है फर्क?

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही फोन दमदार हैं। दोनों में Snapdragon 8 Gen 3 (Elite) चिपसेट दिया गया है। LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है। OnePlus 13s में मैक्सिमम 16GB रैम हो सकती है। वहीं, OnePlus 13 में 24GB तक की रैम का ऑप्शन है। बैटरी दोनों में 6000mAh की है।

हालांकि चार्जिंग स्पीड में फर्क है। OnePlus 13 में 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं, 13s में 80W चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो OnePlus 13 की शुरुआती कीमत भारत में ₹69,999 है। हालांकि OnePlus 13s को इससे सस्ता बताया जा रहा है। उम्मीद है कि इसकी प्राइस करीब ₹45,000 हो सकती है। यह 13R और 13 के बीच का ऑप्शन होगा।

फाइनल प्राइस और डिटेल्स 5 जून को लॉन्च के बाद सामने आएंगे। तब पता लगा पाएगा कि ये फोन कितना वैल्यू फॉर मनी है।

Summary

OnePlus 13s भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। यह एक कॉम्पैक्ट और किफायती फ्लैगशिप फोन होगा। फोन में नए डिज़ाइन और डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा। यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। OnePlus 13 की तुलना में इसके स्पेसिफिकेशन थोड़े कम होंगे। वही दोनों डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 (Elite) चिप और 6000mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus 13s की कीमत लगभग ₹45,000 होने की उम्मीद है। यह OnePlus 13 का सस्ता विकल्प बन सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online