सरकार का बड़ा फैसला! 5KG LPG Cylinder के लिए Address Proof जरूरी नहीं


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 07, 2026


LPG उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब आप बिना किसी एड्रेस प्रूफ के 5 किलो वाला LPG सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसके लिए बस एक वैलिड पहचान पत्र (ID Proof) दिखाना काफी होगा। सरकार के इस फैसले से सिलेंडर खरीदने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

यह नई सुविधा खास तौर पर वर्कर्स और स्टूडेंट्स के लिए शुरू की गई है। शहर में कम समय के लिए रहने वालों को एड्रेस प्रूफ के कारण अक्सर परेशानी होती थी। ऐसे में अब उन्हें कागजी कार्रवाई के चक्कर में नहीं पड़ना होगा।

23 मार्च के बाद सिलेंडर बिक्री में जबरदस्त वृद्धि

सरकार कि इस नई पॉलिसी का प्रभाव तुरंत दिखने लगा है। 23 मार्च से अब तक 5.7 किलो वाले 5 लाख से ज्यादा सिलेंडर बिक चुके हैं। इससे साफ है कि मार्केट में इनकी काफी डिमांड है। हाल ही में एक ही दिन में 71,000 सिलेंडर की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। 

डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने से कुल आंकड़ा अब 6.6 लाख के पार पहुंच गया है। इन छोटे सिलेंडरों को ‘फ्री ट्रेड LPG’ (FTL) के नाम से भी जाना जाता हैं। ये अब देश भर के नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास आसानी से मिल रहे हैं।

आम जनता को क्या होगा फायदा?

LPG सप्लाई की कमी और बढ़ती डिमांड को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। दुनिया भर में चल रहे तनाव के चलते से गैस की उपलब्धता पर असर पड़ा था। इस बीच सरकार फोकस छोटे सिलेंडरों की पहुंच बढ़ाना है। इससे 14.2 किलो वाले भारी सिलेंडरों पर निर्भरता कम होगी। 

साथ ही, बिना डॉक्यूमेंटेशन के लोगों को आसानी से फ्यूल मिल सकेगा। यह कदम सप्लाई की कमी को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि गैस डिस्ट्रीब्यूशन सभी के लिए बराबर हो।

5 किलो LPG के मुख्य फायदे

इन सिलेंडर की खास बात यह हैं कि इन्हें सीधे गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से ख़रीदा जा सकता है।  इन्हें खरीदने के लिए किसी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है। बस एक ID कार्ड दिखाना काफी है। ये बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर हैं। जो मार्केट रेट पर मिलते हैं। छोटे और हल्के होने की वजह से इन्हें कम समय या अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य सिलेंडर के मुकाबले ये इमरजेंसी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं।

देशभर में LPG सप्लाई पर सख्त कदम

सरकार ने LPG की उपलब्धता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कमर्शियल गैस की सप्लाई को फिलहाल 70% तक सीमित कर दिया गया है। फिलहाल देश की तीन बड़ी कंपनियां- इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL साथ मिलकर काम कर रही है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि डिमांड बढ़ने पर भी देश में गैस की किल्लत नहीं होगी।

उपभोक्ताओं के लिए कितनी बड़ी राहत?

सरकार के इस फैसले से अब गैस के लिए लंबा इंतज़ार और कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी। जिनके पास परमानेंट एड्रेस प्रूफ नहीं है, उन्हें भी राहत मिलेगी। गैस की कमी होने पर यह छोटा सिलेंडर एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। हालांकि, सब्सिडी न मिलने के कारण यह सामान्य सिलेंडर से थोड़ा महंगा पड़ेगा।

60-Words Summary:

सरकार ने LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 5 किलो का सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ खरीदा जा सकेगा। इसके लिए सिर्फ एक वैलिड ID काफी होगी। इस फैसले से गैस लेना आसान हो जाएगा। खासकर स्टूडेंट्स और वर्कर्स को राहत मिलेगी। छोटे सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे सप्लाई बेहतर होगी और इमरजेंसी में गैस आसानी से मिल सकेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online