भारतीय रेलवे जल्द ही मध्य भारत की रेल कनेक्टिविटी को और मज़बूत करने जा रहा है। अगले दो महीनों में भोपाल के रानी कमलापति (RKMP) स्टेशन से दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। एक ट्रेन पटना के लिए चलेगी और दूसरी लखनऊ के लिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों ट्रेनें मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों के बीच सफर को तेज़, आसान और आरामदायक बनाएगी।

भोपाल-पटना सफर अब होगा सिर्फ 12 घंटे में
भारतीय रेलवे की इस पहल से भोपाल से पटना तक अब सफर पहले से आसान होने वाला है। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 18 से 20 घंटे लगते थे। हालांकि नई वंदे भारत से यह समय घटकर करीब 12-13 घंटे रह जाएगा। इससे यात्रियों को तेज़ और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। वही सेवा का संचालन पटना डिवीजन करेगा।
भोपाल डिवीजन भी इसमें शामिल रहेगा। टिकट संबंधी जानकारी और टाइम टेबल की घोषणा भी जल्द होने वाली है। ऐसे में यात्रियों के लिए यह एक बड़ा और राहतभरा बदलाव साबित हो सकता है।
भोपाल से लखनऊ का सफर
इसी तरह भोपाल से लखनऊ का सफर अब पहले कम समय में तय किया जा सकेगा। वंदे भारत की नई ट्रेन इस दूरी को 12 घंटे से घटाकर सिर्फ 6 से 8 घंटे में तय करेगी। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा जो पढ़ाई, बिज़नेस या फैमिली विज़िट के लिए इस रूट पर ट्रैवल करते हैं।
ट्रेन में मिलने वाली खास सुविधाएं
बताते चलें की नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के लिए खास सुविधाएं दी जाएंगी। हर ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे, जिनमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास शामिल है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवच प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा।यह ट्रेन एनर्जी एफिशिएंट डिज़ाइन पर आधारित होगी। जिससे बिजली की खपत में 25% तक कमी आएगी।
ट्रेन में आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी। साथ ही, यात्रियों को समय-समय पर यात्रा की पूरी जानकारी भी मिलती रहेगी।
Summary
भोपाल से पटना और लखनऊ के लिए जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें सफर को तेज और आरामदायक बनाएंगी। भोपाल-पटना की यात्रा 12 घंटे में और भोपाल-लखनऊ 6-8 घंटे में पूरी होगी। यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। साथ ही ट्रेवल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
