मुंबई के TT ने बनाया रिकॉर्ड! टिकट चेकिंग से वसूले 1 करोड़ रुपये, बने देश के पहले ‘करोड़पति TT’


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 17, 2026


मुंबई रेलवे के एक जांबाज टिकट इंस्पेक्टर (TTI) ने कमाल कर दिया। उन्होंने बिना टिकट वाले पैसेंजर्स से ₹1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला है। यह साल 2025-26 का एक बड़ा रिकॉर्ड है। इतनी भारी पेनल्टी से साफ है कि मुंबई लोकल में बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या बहुत है। साथ ही, यह रेलवे अधिकारियों की लगातार कार्रवाई को भी दिखाता है।

टिकट चेकिंग में TTI ने रचा नया इतिहास

मुंबई डिवीज़न में एक TTI ने खास उपलब्धि हासिल की है। रेलवे अधिकारी मोहम्मद शम्स चांद ने टिकट चेकिंग से ₹1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, 1 अप्रैल 2025 से 15 मार्च 2026 के बीच उन्होंने ₹1,00,38,505 का फाइन वसूला। 

रेलवे के इतिहास में यह एक बड़ी उपलब्धि है। इससे साफ होता है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में टिकट चेकिंग कितनी सख्त हो गई है। अब लाखों पैसेंजर्स के बीच बिना टिकट सफर करने वालों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

Mumbai लोकल में 11,000+ बिना टिकट मामले दर्ज

बता दें कि सिर्फ एक साल में TTI ने बिना टिकट यात्रा के 11,483 मामले पकड़े। हर पैसेंजर्स से नियमों के मुताबिक जुर्माना वसूला गया। इन सभी मामलों से कुल 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फाइन जमा हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसी सख्ती बहुत जरूरी है। इससे रेलवे को होने वाले करोड़ों के नुकसान को रोकने में मदद मिलती है। 

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी 

भारतीय रेलवे अब बिना टिकट यात्रा पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। मुंबई जैसे बड़े शहरों में टिकट चेकिंग कैंपेन और तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे बिना टिकट यात्रा कम होगी। साथ ही, रेलवे के रेवेन्यू में भी वृद्धि होगी। 

रेलवे ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ  ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ पॉलिसी लागू की जाएगी। यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि यह सख्त चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

इन तरीकों से खरीदें अपना टिकट

किसी भी तरह के फाइन से बचने के लिए रेलवे अधिकारियों ने पैसेंजर्स को टिकट लेकर ही सफर करने की सलाह दी है। टिकट कई तरीकों से खरीदी जा सकती है- 

• IRCTC वेबसाइट

• RailOne मोबाइल ऐप

• स्टेशन बुकिंग काउंटर

• ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM)

60 Words Summary:

मुंबई रेलवे के TTI मोहम्मद शम्स चांद ने FY2025-26 में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बिना टिकट सफर करने वालों से ₹1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूल किया। कुल 11,483 मामलों में कार्रवाई हुई। यह सख्ती नुकसान रोकने और अनुशासन बनाए रखने में मदद करेगी। रेलवे ने पैसेंजर्स को फाइन से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को कहा गया है कि वे हमेशा वैलिड टिकट लेकर ही सफर करें।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 530 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online