कोंकण रेलवे (Konkan Railway) एक नई सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है। जल्द ही महाराष्ट्र और गोवा के बीच देश की पहली कार फेरी ट्रेन लॉन्च की जाएगी। यह सर्विस गणेश चतुर्थी के दौरान शुरू होने की संभावना है। पैसेंजर्स अपने प्राइवेट व्हीकल के साथ भी इस ट्रैन में ट्रेवल कर सकते है। इससे ट्रेवल टाइम लगभग आधा हो जाएगा।
देखा जाए तो लंबे और ट्रैफिक भरे रोड ट्रिप की तुलना में यह एक स्मार्ट विकल्प होगा। सेफ्टी के भी खास इंतज़ाम किए गए हैं। कुल मिलाकर, यह सर्विस आपको भारी ट्रैफिक से बचाते हुए एक आरामदायक ट्रेवल एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी।

Maharashtra-Goa ट्रैवेलर्स के लिए खास फेस्टिव ऑफर
कोंकण रेलवे ने महाराष्ट्र और गोवा के यात्रियों के लिए खास तोहफा दिया है। अब कोलाद (Maharashtra) से वर्ना (Goa) तक कार फेरी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। खास बात ये है कि यह भारत की पहली कार फेरी ट्रेन होगी। इससे यात्रा का समय सड़क पर 22 घंटे से कम होकर केवल 12 घंटे रह जाएगा।
Car Ferry Train: जानिए क्यों है खास?
कोंकण रेलवे की कार फेरी ट्रेन सेवा पैसेंजर्स को आरामदायक सफर का मौका देती है। इसके साथ ही वे अपने प्राइवेट व्हीकल भी साथ ले जा सकते हैं। इसके कुछ खास फीचर्स हैं-
- प्रत्येक ट्रेन में 20 विशेष वैगन होते हैं, जो हर एक में दो-दो कारें ले जा सकते हैं। मतलब, हर यात्रा में कुल 40 व्हीकल ले जा सकते हैं।
- हर वाहन के लिए तीन यात्रियों के बैठने के लिए अलग कोच भी जुड़े हैं।
- इन व्हीकल को सुरक्षा बेल्ट से मजबूती से बांधा जाता है। हालांकि यात्रियों को कार में रहने की अनुमति नहीं होती।
हालांकि इस बीच यात्रियों को अगली सुबह 5 बजे तक स्टेशन पर रिपोर्ट करना ज़रूरी है।
कैसे बुक करें टिकट और क्या होगा किराया?
इस स्पेशल ट्रेन में कार लेकर जाने का एक तरफा किराया ₹7,875 होगा। 3AC कोच का किराया प्रति व्यक्ति ₹935 है। हर कार में 2 लोग बैठ सकते हैं। इसके अलावा SLR कोच का किराया ₹190 है, जिसमें कार के साथ 1 अतिरिक्त व्यक्ति की अनुमति होगी। हालांकि यह ट्रेन तभी चलेगी जब कम से कम 16 कारें बुक हों।
ट्रिप का स्मार्ट और आरामदायक विकल्प
कोंकण रेलवे की यह सेवा महाराष्ट्र और गोवा के बीच मिलने वाले भारी ट्रैफिक का बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है। खासकर गणेशोत्सव जैसे त्योहारों के समय यह बहुत मददगार होगी। इसमें यात्रियों को बिना तनाव के ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, वे अपनी कार भी साथ ले जा सकेंगे।
अगर यह सेवा सफल होती है, तो कोलाड-वर्ना रूट (Colad-Varna Route) के बाद देश के दूसरे व्यस्त रुट्स पर भी ऐसी सुविधा शुरू हो सकती है। यह सिर्फ एक नया ट्रांसपोर्ट विकल्प नहीं है। यह रोड ट्रिप पसंद करने वालों के लिए एक स्मार्ट और आरामदायक सफर की ओर अहम कदम है।
Summary
कोंकण रेलवे देश की पहली कार फेरी ट्रेन शुरू कर रहा है। यह सेवा महाराष्ट्र के कोलाड से गोवा के वर्ना तक चलेगी। यात्री अपनी कार के साथ ट्रेन में सफर कर सकेंगे। सड़क के मुकाबले समय 12 घंटे तक कम हो जाएगा। गणेशोत्सव के दौरान यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। हर ट्रेन में 40 कारें और यात्रियों के लिए कोच होंगे। यह सेवा सुरक्षित, आरामदायक और स्मार्ट ट्रैवल ऑप्शन साबित होगी।
