मुंबई में ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए एक नई पहल की शुरआत होने जा रही है। शहर में जल्द ही डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में निचले डेक की ओर चार लेन की सड़क होगी। वही ऊपर डेक में मेट्रो रेल के ट्रैक लगाए जाएंगे। यह यूनिक प्रोजेक्ट खासतौर पर मुंबई के ट्रैफिक से निपटने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नया फ्लाईओवर जोड़ेगा शहर के अहम कोरिडोर
बता दें कि यह फ्लाईओवर मुंबई के कोर्रिडोर्स और रुट्स को कनेक्ट करेगा। इनमें कटाई नाका (Katai Naka) पर ऐरोली-कटाई फ्रीवे (Airoli-Katai Freeway) और आगे स्थित विरार-अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर शामिल हैं। ऊपरी डेक पर बनने वाली मेट्रो लाइन कई जंक्शन को जोड़ेगी। इससे मुंबई मेट्रो क्षेत्र में सफर करना और भी आसान होगा।
इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले एक अधिकारी बताते है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाते समय मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के रूट को भी ध्यान में रखा गया हैं।
फ्लाईओवर मैन्युफैक्चरिंग में आ सकती हैं कुछ चुनौतियां
डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण आसान काम नहीं होगा। इसे दो मुख्य रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरना है। पहला कटाई नाका के पास और दूसरी कल्याण के पत्री पुल के पास। प्रोजेक्ट ऑफिसर्स ने बताया इन ट्रैक पर ट्रेनें अक्सर आती-जाती रहती हैं। इसलिए कॉरिडोर बनाते समय कई मुश्किलें आ सकती हैं।
इस मामले पर कुछ एक्सपर्ट्स ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि रेलवे और प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्टर्स को साथ मिलकर काम करना होगा। इससे यह कॉरिडोर तय समय में जल्द बनकर तैयार होगा।
हालांकि इस मुश्किलों के बावजूद, यह प्रोजेक्ट मुंबई के ट्रांसपोर्ट में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। ट्रैफिक जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। मेट्रो कनेक्शन बेहतर होगा।
Summary:
मुंबई में ट्रैफिक कम करने के लिए नया डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके बॉटम डेक में चार लेन की सड़क और ऊपर की ओर मेट्रो ट्रैक होगा। यह फ्लाईओवर शहर के अहम रुट्स और कोरिडोर को जोड़ेगा। प्रोजेक्ट में कटाई नाका और विरार-अलीबाग रुट्स भी शामिल है। कल्याण रेलवे ट्रैक के चलते चुनौतियां आ सकती हैं। सभी के सहयोग से फ्लाईओवर को तय समय पर पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से मुंबई के ट्रैफिक में राहत मिलने की उम्मीद है।
