इस Train से मात्र 18 घंटे में पूरा होगा Mumbai-Bengaluru का सफर, यहां पढ़ें डिटेल्स!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jan 24, 2026


मुंबई और बेंगलुरु के बीच नई दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो, इंडियन रेलवे इस ट्रेन को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन दोनों शहरों की दूरी को मात्र 18 घंटे में तय करेगी। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में हफ्ते में दो बार चलने वाली इस सुपरफास्ट ट्रेन को मंज़ूरी दी थी। 

आइए जानते हैं नई दुरंतो एक्सप्रेस के रूट और शेड्यूल से जुड़ी कुछ अपडेट्स- 

मुंबई-बेंगलुरु दुरंतो का शेड्यूल जारी

रेलवे ने 9 दिसंबर 2025 को बताया कि ट्रेन 16553/16554 SMVT बेंगलुरु और LTT मुंबई के बीच चलेगी। ट्रेन के शेड्यूल की बात करें तो यह शनिवार और मंगलवार को रात 8:35 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 8.40 बजे LTT मुंबई पहुंचेगी। वही मुंबई से वापसी की ट्रेन रविवार और बुधवार को रात 11:15 बजे उपलब्ध होगी। ट्रेन में 14 स्टॉपेज होंगे, जिनमें हुबली और पुणे शामिल हैं। यह 17 LHB कोच के साथ चलेगी। प्राइमरी मेंटेनेंस SMVT बेंगलुरु में होगा। 

कब और कहां से रवाना होगी ट्रेन?

सूत्रों के अनुसार, रेलवे बोर्ड KSR बेंगलुरु और CSMT मुंबई के बीच दुरंतो एक्सप्रेस चलाने पर विचार कर रहा है। ट्रेन का रूट तुमकुरु, दावणगेरे, हुबली, बेलगावी, मिराज और पुणे से होकर जाएगा। कोच का प्राइमरी मेंटेनेंस KSR बेंगलुरु में होगा। ट्रेन के शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन KSR बेंगलुरु से शाम 4.30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10.30 बजे CSMT मुंबई पहुंचेगी। रिटर्न में ट्रेन मुंबई से दोपहर 3 बजे निकलेगी। यह सुबह 9.30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

Duronto Express पर क्या है अपडेट?

बेंगलुरु के डिविजनल रेलवे मैनेजर आशुतोष कुमार ने कहा कि दुरंतो एक्सप्रेस के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली। फिलहाल, माना जा रहा है कि यह ‘सुपरफास्ट’ ट्रेन इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है। दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) में ऑनबोर्ड फ़ूड उपलब्ध होगा। फेयर की बात करें तो 3AC बर्थ के लिए  प्राइस करीब 2,500 रुपये हो सकती है।

Summary:

मुंबई और बेंगलुरु के बीच नई दुरंतो एक्सप्रेस जल्द शुरू हो सकती है। यह ट्रेन दूरी मात्र 18 घंटे में तय करेगी। ट्रेन हफ्ते में दो बार चलेगी। इस रूट  में हुबली, पुणे जैसे स्टॉप होंगे। बेंगलुरु से शाम 4.30 बजे रवाना होगी और मुंबई अगले दिन सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। वापसी मुंबई से दोपहर 3 बजे होगी। 3AC बर्थ का किराया लगभग 2,500 रुपये हो सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 474 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online