मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! ₹15,000 करोड़ के 3 New Rail Corridors को जल्द मिलेगी मंजूरी!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 19, 2025


मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) ने शहर के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क के लिए ₹15,000 करोड़ की योजना की घोषणा की है। यह योजना मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) के Phase 3B का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोकल ट्रेनों को लंबी दूरी और फ्रेट ट्रैफिक से अलग करना है।  माना जा रहा है कि इससे डेली पैसेंजर्स को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।

मुंबई रेल नेटवर्क के लिए क्या होंगे प्रमुख कॉरिडोर?

कुछ अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत 3 प्रमुख कॉरिडोर की पहचान की गई है। जिसमें शामिल है- 

  • कल्याण-कसारा 
  • कल्याण-कर्जत
  • पनवेल-वसई (60 KM विशेष उपनगरीय कॉरिडोर)

बता दें कि फिलहाल पनवेल-वसई खंड (Panvel-Vasai Section) पर लंबी दूरी और MEMU दोनों ट्रेनें चलती हैं। लेकिन नए प्रस्ताव के तहत, इस कॉरिडोर को सिर्फ अर्बन सर्विस के लिए रखा जाएगा। इससे न केवल पैसेंजर्स की भीड़ कम होगी, बल्कि सर्विस एफिशिएंसी में भी सुधार आएगा।

MUTP 3B: लोकल और मुख्य लाइन का विभाजन

इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस योजना (MUTP 3B) का उद्देश्य मुख्य लाइन और लोकल ट्रेनों की सेवाओं को पूरी तरह से अलग करना है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि नए कॉरिडोर से लोकल ट्रेनों की सेवाएं  नियमित होंगी। जिससे पनवेल, नवी मुंबई, वसई-विरार और कल्याण के यात्रियों को काफी फायदा होगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान को मिला समर्थन

बताते चलें की तीन नए कॉरिडोर के साथ-साथ, MRVC ने वसई से दो एलिवेटेड फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी रखा है। पहला फ्लाईओवर विरार की दिशा में होगा, जबकि दूसरा बोरीवली की ओर जाएगा। इन फ्लाईओवरों से रेल यातायात का प्रवाह बेहतर होगा। इससे अड़चनें कम होंगी और  ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा

सरकारी मंज़ूरी का इंतज़ार 

इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जानकारी और एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव महाराष्ट्र सरकार को सौंपा जा चुका है। फिलहाल, सरकार की मंज़ूरी का इंतज़ार है। अप्रूवल मिलने पर यह प्रोजेक्ट निश्चित तौर पर मुंबई की ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव लाएगा। 

इस प्रोजेक्ट से यात्रियों को क्या-क्या फायदे होंगे?

  • सबअर्बन रेल लाइन और लोकल ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
  • ट्रेनें ज़्यादा समय पर चलेंगी, देरी की समस्या कम होगी।
  • यात्रियों का सफर पहले से ज़्यादा आरामदायक होगा।
  • शहर के नए और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी रेल सेवा बेहतर होगी।

ऐसे में कहा जा सकता है कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा, तब मुंबई का रेलवे सिस्टम और मज़बूत होगा। 

Summary:

मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) ने ₹15,000 करोड़ की योजना के तहत मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क को बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा है। MUTP Phase 3B में शामिल इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग करना है। इसमें तीन मुख्य कॉरिडोर और दो एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे यात्री भीड़ कम होगी, ट्रेनों में सुधार आएगा और सफर आरामदायक बनेगा। फिलहाल सरकार की ओर से अप्रूवल का इंतजार है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online