मुंबई लोकल में बड़ा अपडेट: अब लोकल ट्रेन के सभी दरवाज़े होंगे पूरी तरह से Automatic!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 11, 2025


मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुई एक दुखद घटना के बाद भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब मुंबई की सभी उपनगरीय ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजा बंद करने वाली सिस्टम शामिल किया जाएगा। इस फैसले से केवल नई ट्रेनों को ही नहीं, बल्कि पुरानी ट्रेनों को भी सुरक्षा के लिहाज से अपडेट किया जाएगा। यह कदम मुंब्रा स्टेशन पर हुई घातक दुर्घटना के बाद उठाया गया था।बताया जा रहा है कि इस हादसे में भीड़-भाड़ के कारण कई यात्री ट्रेन से गिर गए।

मुंबई लोकल ट्रेन से गिरे 10-15 यात्री, 4 की मौत

सोमवार सुबह ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दरअसल  CSMTजाने वाली लोकल ट्रेन में सफर कर रहे करीब 10-15 यात्री ट्रेन से गिर गए। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। वही लगभग 10 से 15 यात्री अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मुख्य कारण ट्रेन में भारी भीड़भाड़ माना जा रहा है। घटना के बाद घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इस घटना ने लोकल ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए है। खासकर जब यह घटना पीक ऑवर्स के दौरान हुई। इस दौरान लाखों यात्री रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं। 

मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

मुंब्रा हादसे के बाद भारतीय रेलवे ने तुरंत कदम उठाते हुए लोकल ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे ने घोषणा की है कि अब मुंबई डिवीजन में बनने वाले सभी नए रेक ऑटोमैटिक दरवाज़ा बंद करने की प्रणाली से लैस होंगे। मौजूदा रेक को भी इसी तकनीक के साथ फिर से डिज़ाइन किया जाएगा। इस पहल का मकसद चलती ट्रेन से गिरने की घटनाओं को रोकना हैं। साथ ही भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इस बारे में बात करते हुए सेंट्रल रेलवे ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया हैं। इसमें बताया कि हादसे की जांच जारी है। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम की सहायता से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह भीड़भाड़ को माना गया है। 

हालांकि रेलवे ने यह भी कहा है कि तकनीकी और सुरक्षा ऑडिट कराए जाएंगे। जिससे भविष्य में ऐसी ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंब्रा हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस घटना को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’  बताया। मराठी में किए गए एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “हम पीड़ित परिवारों के दुख में साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” 

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन, राहत और चिकित्सा कार्यों में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।

मुंबई लोकल में क्यों ज़रूरी है ये सुधार?

मुंबई में लोकल मेट्रो को शहर की लाइफलाइन माना जाता है। हर दिन 70 लाख से ज्यादा यात्री लोकल से सफर करते है। हालांकि खुले दरवाजे, अत्यधिक भीड़ और पुराने ढांचे के कारण यह नेटवर्क कई बार जोखिम भरा हो जाता है। मेट्रो ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में यह तकनीक अब मुंबई लोकल में लाना एक जरूरी हो गया है।

इस बीच सरकार का यह नया कदम सराहनीय है।  लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ ऑटोमैटिक दरवाजे लगाना काफी नहीं है। उनके मुताबिक, भीड़भाड़ वाले समय में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही, भीड़ की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, प्लेटफॉर्म और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना भी ज़रूरी है।

Summary

मुंब्रा स्टेशन पर भीड़ के कारण हुए हादसे में 4 लोगों की मौत और कई घायल हुए। रेलवे ने सभी ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने का निर्णय लिया है।  फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। एक्सपर्ट्स ने भीड़ नियंत्रण के बेहतर उपाय और रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online