टेक इंडस्ट्री में फिर से छंटनी का दौर शुरू हो गया है। Microsoft, Amazon और Google जैसी बड़ी कंपनियां हजारों लोगों की नौकरियां से निकाल रही हैं। दरअसल इसकी मुख्य वजह है आर्थिक मंदी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता हुआ प्रभाव। Layoffs.fyi के अनुसार, 2025 में अब तक 130 कंपनियों ने 61,220 से ज्यादा टेक कर्मचारियों को काम से निकाला गया है। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

आइए विस्तारपूर्वक जानते है, सारी डिटेल्स-
Microsoft में बड़ी छंटनी, 6,000 कर्मचारियों की नौकरी गई
Microsoft ने एक बार फिर बड़ी छंटनी की है। 13 मई को कंपनी ने 6,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। यह 2023 के बाद अब तक की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। कंपनी के 2.28 लाख कर्मचारियों में से करीब 3% पर इसका असर पड़ा है। सबसे ज्यादा असर वाशिंगटन में देखने को मिला, जहां करीब 2,000 एम्प्लॉयीज प्रभावित हुए।
Microsoft ने कहा है कि यह फैसला मार्केट डिमांड के अनुसार लिया गया है। कंपनी ‘डायनामिक मार्केटप्लेस’ में अपने पकड़ मजबूत रखना चाहती है। हालांकि इस छंटनी का परफॉरमेंस से कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी का कहना है कि अपने मैनेजमेंट लेयर में कटौती करना चाहती है। साथ ही, इंजीनियरों की संख्या बढ़ाने और नॉन टेक्निकल भूमिकाएं कम करने पर ज़ोर दे रही है।
इससे पहले जनवरी 2025 में भी Microsoft ने छंटनी की थी। उस समय गेमिंग और सेल्स डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को हटाया गया था। हालांकि उस दौरान यह छंटनी परफॉरमेंस के आधार पर की गई थी।
Google में फिर छंटनी की शुरुआत
Microsoft के साथ ही Google ने भी एक बार फिर नौकरियों में कटौती शुरू कर दी है। बता दें की मई की शुरुआत में, कंपनी ने अपनी ग्लोबल बिज़नेस यूनिट से करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी की। यह यूनिट में मुख्य रूप से सेल्स और पार्टनरशिप मैनेज करती है। रॉयटर्स के मुताबिक, इसका पुनर्गठन बेहतर सहयोग और कस्टमर सर्विस में सुधार के लिए किया जा रहा है।
फिलहाल की जा रही यह कटौती 2025 की पिछली कुछ छंटनी के बाद हुई है। अप्रैल माह की बात करें तो, Google ने अपनी प्लेटफॉर्म और डिवाइस यूनिट से सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला था। इसमें Android, Pixel और Chrome से जुड़े डिपार्टमेंट शामिल थे।
वही इस साल की शुरुआत में भी कंपनी ने क्लाउड डिवीजन में कटौती की थी। जहां कुछ कर्मचारियों अपनी इच्छा से कंपनी छोड़ी थी। वही जनवरी 2023 में Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने 12,000 लोगों की छंटनी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गूगल के ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 6% हिस्सा था।
Amazon में छंटनी से डिवाइस यूनिट पर असर
Amazon ने मई में छंटनी के एक और दौर की घोषणा की है। इस बार कंपनी ने अपनी डिवाइस और सर्विस यूनिट से करीब 100 नौकरियों में कटौती की हैं।इस यूनिट में Alexa, Echo, Kindle और Zoox जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।
कंपनी ने कहा है कि यह फैसला प्रोडक्ट रोडमैप के मुताबिक लिया गया है। यह फैसला कंपनी के कामकाज को आसान बनाने के लिए लिया गया है। हाल ही में किए गए ये ले ऑफ 2025 की पिछली कटौतियों के बाद हुई है। दरअसल कंपनी गैरज़रूरी पदों को पदों हटाना चाहती है। कंपनी का फोकस वर्क स्ट्रक्चर आसान और बेहतर बनाना है।
SUMMARY
टेक इंडस्ट्री में छंटनी की लहर फिर से लौट आई है। Microsoft, Google और Amazon जैसी दिग्गज कंपनियां 2025 में अब तक हजारों कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं। AI के बढ़ते प्रभाव और आर्थिक दबाव को वजह बताया जा रहा है। Microsoft ने सबसे ज़्यादा 6,000 लोगों को निकाला है। वही Google ने 200 और Amazon ने 100 लोगो की छंटनी की है। ले ऑफ का दौर अभी जारी है।
