Microsoft ने हाल ही में कुछ नौकरियों में कटौती की है। कंपनी ने इस प्रोसेस में निकाले गए कर्मचारियों की सही संख्या नहीं बताई है। हालांकि, कंपनी कहना है कि इस छंटनी से उसके कुल वर्कफोर्स का 4% से भी छोटा हिस्सा प्रभावित हुआ है। जून 2024 तक Microsoft में करीब 2.28 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे। इस हिसाब से लगभग 9,000 कर्मचारियों (Microsoft Firing 8000 Employees) की नौकरी पर असर पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि इस छंटनी का असर कंपनी के कई अहम डिपार्टमेंट पर पड़ा है। इनमें सेल्स टीम, Xbox गेमिंग डिपार्टमेंट और इंटरनेशनल यूनिट्स शामिल हैं।

इस साल Microsoft में दूसरी बड़ी लेऑफ
बता दें की 2025 में Microsoft का पहला लेऑफ नहीं है। इससे पहले भी मई में कंपनी ने लगभग 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। यह पिछले दो सालों में सबसे बड़ी कटौती थी। कंपनी ने इसके पीछे का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बढ़ते निवेश और रीऑर्गनाइजेशन (Reorganization) को बताया है।
जहां जून में, Microsoft ने अपने रेडमंड, वाशिंगटन हेडक्वार्टर से 300 कर्मचारियों को निकाला गया। वही मई में, पुगेट साउंड (Puget Sound) क्षेत्र में करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी कि गई। इस तरह, 2025 में कंपनी में लगातार लेऑफ का दौर जारी है।
AI के दौर में Microsoft की नई स्ट्रेटेजी
Microsoft ने मौजूदा हालात को लेकर एक बयान जारी किया है। कंपनी का कहना है कि वह मार्केटप्लेस में बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। बयान के मुताबिक, टीमों को बेहतर बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर तेजी से बढ़ रहा है।
साथ ही, इकोनॉमिक शिफ्ट्स और कस्टमर प्रेफरेंसेज भी इन बदलावों का मुख्य कारण हैं।
टेक वर्ल्ड में जारी है ट्रेंड
Microsoft में हुए लेऑफ, टेक इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों का हिस्सा हैं। इस सेक्टर में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। कंपनियां अपने काम को ज्यादा प्रभावी और एफिशिएंट बना रही हैं। जनरेटिव AI में निवेश लगातार बढ़ रहा है। Microsoft भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऑटोमेशन पर लगातार ध्यान देते हुए, कंपनी फिलहाल AI-बेस्ड मॉडल पर फोकस कर रही है।
हालांकि, इन बदलावों के चलते कुछ कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ रही है। ऐसे में टेक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती ह्यूमन टैलेंट और तकनीक के बीच सही संतुलन बनाए रखना है।
Summary
Microsoft ने 2025 में लगातार दूसरी बार बड़ी छंटनी की है। छंटनी का असर सेल्स, Xbox गेमिंग और इंटरनेशनल यूनिट्स पर पड़ा है। यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बढ़ते निवेश और रीऑर्गनाइजेशन के तहत लिया गया है। टेक इंडस्ट्री में AI तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंसान और तकनीक के बीच सामंजस्य बनाए रखना जरूरी हो गया है।।
