Tata Nexon को टक्कर देने आ रही Maruti की शानदार SUV, जानें क्या होंगे फीचर्स


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 25, 2026


इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। यह कैटेगरी ऑटो कंपनियों को अच्छा प्रॉफिट दे रही है। इस समय ‘Tata Nexon’ सेल में सबसे आगे है। इस कड़ी में अब Maruti Suzuki नई स्ट्रेटेजी के साथ बाजार में एंट्री करने जा रही है। दरअसल कंपनी ‘Brezza’ के अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया। माना जा रहा है कि यह मॉडल जल्द लॉन्च हो सकता है।

Compact SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा की एंट्री

हाल ही में नई ब्रेज़ा की पहली झलक देखने को मिली। टेस्टिंग के दौरान इस कार में कई बड़े बदलाव दिखाई दिए। हाल ही में एक कैमोफ्लाज्ड टेस्ट कार पार्किंग में देखी गई। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि अपडेटेड ब्रेज़ा पर काम चल रहा है। 

वैसे तो कार को पूरी तरह कवर किया गया था। फिर भी कुछ चेंज साफ दिखे। इसमें नई फ्रंट ग्रिल और बंपर को रीडिज़ाइन किया गया। साथ ही, इसके एलॉय व्हील और डिजाइन पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिले। नई ब्रेजा का एक खास फीचर यह है भी कि इसमें फ्रंट बंपर में पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। यह फीचर कार को पहले से ज्यादा सेफ बनाएगा।

केबिन और एक्सटीरियर में नया अपडेट

नई Brezza की टेस्टिंग के दौरान कुछ और बदलाव भी नजर आए हैं। हेडलैंप की बात करें तो इसका डिज़ाइन पुराने मॉडल जैसा ही नज़र आता है। डैशबोर्ड का लेआउट पहले से अलग है। इस अपडेटेड मॉडल में पहले से बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। साथ ही 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी ऐड किया गया है। वही पुराने मॉडल में पहले से ही सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं।

Maruti Brezza Facelift: नए फीचर्स और टेक्निक

बताते चलें की नई Brezza में कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड होंगी। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह डिजिटल होगा। इसके साथ ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) पैकेज भी मिल सकता है। इसके अलावा, फ्रंट पार्किंग सेंसर आने से अब इस कार में ADAS सेफ्टी सिस्टम मिलने की पूरी संभावना है। नया गियरबॉक्स मिलने से ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। 

ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में नया इंजन और ट्रांसमिशन

जहां पिछले Brezza में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन था। वही फेसलिफ्टेड Brezza में अब 1.5-लीटर की जगह 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। ऐसे में टैक्स कम लगेगा। जिसका सीधा फायदा कम कीमत के रूप में ग्राहकों को मिलेगा। 

माना जा रहा है कि यह वही 1.2-लीटर Z-सीरीज़ इंजन है। जो मारुति Swift और Desire में इस्तेमाल होता है। अब Brezza के लिए इसका टर्बोचार्ज्ड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है।

6-स्पीड मैनुअल और ऑटो ऑप्शन

इंजन को लेकर फाइनल डिटेल्स अभी लीक नहीं हुई है। हालांकि SUV में नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स निश्चित तौर पर शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिल सकता है। मारुति ने अपने हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल प्लान के बारे में भी बताया है। ऐसे में उम्मीद है कि लॉन्च के कुछ समय बाद ही ‘Brezza Hybrid’ और ‘फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल’ मार्केट में अवेलेबल होंगे।

60 Word Summary:

भारतीय ऑटो मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। Tata Nexon अभी इस सेगमेंट में सबसे आगे है। टेस्टिंग के दौरान नई Brezza में फ्रंट ग्रिल, बंपर, एलॉय व्हील और डैशबोर्ड में बदलाव देखे गए। इस अपडेटेड मॉडल में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट और 6-स्पीड गियरबॉक्स जैसे नए दमदार फीचर्स मिलेंगे। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ Brezza अब और भी किफायती और दमदार नजर आएगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 506 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online