महाराष्ट्र लॉजिस्टिक हब बनेगा रोज़गार का केंद्र, 27,000 नौकरियों की उम्मीद!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

May 16, 2025


महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है।  दरअसल सरकार ने Expace Logistics Park और Horizon Industrial Park के साथ एक नया समझौता किया है। दोनों संस्थाएं ब्लैकस्टोन द्वारा समर्थित हैं। यह एग्रीमेंट MoU मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में साइन किया गया है। इस साझेदारी के तहत राज्य में अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स पार्क बनाए जाएंगे। यह पहल आर्थिक विकास को रफ्तार देगी। साथ ही, यह महाराष्ट्र की मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी को भी दर्शाता है।

क्या है MoU की मुख्य विशेषताएं?

  • कुल 1.85 करोड़ वर्ग फीट का कंस्ट्रक्शन होगा।
  • ग्रीन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहेगा।
  • 5,127 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश (FDI) की उम्मीद है।
  • 27,510 डायरेक्ट व इनडायरेक्ट नौकरियों के अवसर खुलेंगे।
  • यह पूरी पहल महाराष्ट्र लॉजिस्टिक्स नीति 2024 के अनुसार होगी।
  • 794.2 एकड़ जमीन पर 10 से ज्यादा हाई-टेक पार्क बनाए जाएंगे ।

कहां बनाए जाएंगे ये इंडस्ट्रियल व लॉजिस्टक पार्क?

बता दें की कुछ प्रमुख लोकेशन की पहचान की गई है। जहां नए इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब स्थापित किए जाएंगे। इसमें शामिल हैं- 

  • नागपुर
  • भिवंडी
  • चाकन
  • पनवेल
  • सिन्नर
  • खंडवा

सप्लाई चैन बेहतरी की दिशा में एक कदम

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह पार्टनरशिप सप्लाई चेन को मज़बूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, “इस पहल से महाराष्ट्र को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। साथ ही, स्टेट लॉजिस्टिक और इंडस्ट्रियल विकास के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर बन सकेगा।

सस्टेनेबिलिटी और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा

इस प्रोजेक्ट के हर पार्क में ग्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कदम से न सिर्फ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाएं मज़बूत होंगी, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

महाराष्ट्र के लॉजिस्टिक क्षेत्र में नई शुरुआत

ऐसे में यह MoU पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बीच साझेदारी को नई दिशा देता है। साथ ही इससे महाराष्ट्र के भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक हब बनने का सपना और भी मजबूत होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में आने वाली परियोजनाएं न केवल मैन्युफैक्चरिंग को आगे बढ़ाएंगी, बल्कि सप्लाई चेन को भी आधुनिक बनाने में भी मददगार साबित होगी। जिससे निश्चित तौर पर राज्य के आर्थिक विकास को तेज़ी मिलेगी।
SUMMARY
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने Expace और Horizon Industrial Parks के साथ एग्रीमेंट किया है।  जिससे 1.85 करोड़ वर्ग फीट में ग्रीन और डिजिटल लॉजिस्टिक्स हब बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में ₹5,127 करोड़ का विदेशी निवेश और रोजगार आने की उम्मीद है। यह कदम सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और स्थानीय विकास को गति देगा। साथ ही महाराष्ट्र को लॉजिस्टिक हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online