महाराष्ट्र सरकार जल्द ही अपना टैक्सी ऐप लॉन्च करने जा रही है। इसका उद्देश्य ओला, उबर और रैपिडो जैसी प्राइवेट कंपनियों के दबदबे को कम करना है। सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं को रोज़गार देने और ड्राइवरों को सशक्त बनाने के लिए उठाया जा रहा है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस ऐप में टैक्सी, ऑटो और बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं शामिल होंगी। ऐसे में यात्रियों को एक ट्रांसपेरेंट, सेफ और अफ़ॉर्डेबल ऑप्शन मिलेगा।

अब टैक्सी ऐप को मिलेगा राज्य का समर्थन
बता दें की महाराष्ट्र सरकार प्राइवेट एग्रीगेटर्स ऑप्शन तैयार कर रही है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। नया ऐप सरकार का अपना टैक्सी प्लेटफॉर्म होगा। फिलहाल इसके लिए जय महाराष्ट्र, महा-राइड, महा-यात्री और महा-गो जैसे नामों पर विचार चल रहा है।
इस ऐप को महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (MITT), MITRA संगठन और कुछ प्राइवेट टेक कंपनियों की मदद से तैयार किया जा रहा है।
इस योजना के मुख्य रूप से दो उद्देश्य है। पहला, प्राइवेट टैक्सी कंपनियों के एकाधिकार को चुनौती देना। दूसरा, ड्राइवरों और यात्रियों को एक बेहतर और निष्पक्ष प्लेटफॉर्म देना। इस बीच परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मौजूदा ऐप्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां हाई कमीशन लेती हैं। और सर्ज प्राइसिंग के ज़रिए लोगों से फायदा उठाती हैं।
क्या हैं इस ऐप के बेहतरीन फीचर्स?
बता दें कि फिलहाल ऐप का काम तेजी से चल रहा है। 5 अगस्त को मंत्रालय में इसकी रिव्यु मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रोग्रेस का जायजा लिया जाएगा। फाइनल अप्रूवल के बाद ही ऐप लॉन्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार इसकी स्वीकृति देंगे।
यह ऐप केंद्र सरकार की एग्रीगेटर गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेगा। इसमें रियल-टाइम ट्रैकिंग, ट्रांसपेरेंट फेयर स्ट्रक्चर, ड्राइवर सेफ्टी प्रोटोकॉल और रेड्रेसल सिस्टम जैसे खास फीचर्स शामिल होंगे।
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
परिवहन विभाग ने बाइक टैक्सी संचालन के लिए नए नियम तैयार कर लिए हैं। अब इसके फाइनल अप्रूवल का इंतज़ार है। इस बीच, मंत्री सरनाइक ने उल्लंघन करने वाले ऐप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। हाल ही में परिवहन आयुक्त के साथ बैठक में उन्होंने कहा, ‘सभी ऐप-आधारित सेवाओं को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
Summary
महाराष्ट्र सरकार जल्द ही अपना टैक्सी ऐप लॉन्च करने जा रही है। इसका उद्देश्य ओला, उबर जैसे प्राइवेट कंपनियों के दबदबे को कम करना है। ऐप में टैक्सी, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाएं शामिल होंगी। सरकार इस कदम से युवाओं को रोजगार और ड्राइवरों को बेहतर प्लेटफार्म चाहती है। ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग और ग्रीवेंस निवारण जैसी सुविधाएं होंगी।
