50,000 रुपये तक सस्ता हुआ MacBook Pro M3, जानिए ऑफर की डिटेल्स!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 12, 2026


Apple फैंस के लिए के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल हाल ही में ‘Apple MacBook Pro M3’ की प्राइस में काफी गिरावट आई है। Flipkart पर यह लैपटॉप अब अपने ओरिजिनल रिटेल प्राइस से ₹50,000 सस्ता मिल रहा है। Apple के लेटेस्ट परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड लैपटॉप पर यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। टेक लवर्स के लिए यह एक यह बेस्ट डील ऑफर है।

भारत में सस्ता हुआ 14-इंच MacBook Pro M3

इस प्राइस ड्रॉप के साथ ही 14-इंच ‘MacBook Pro M3’ अब भारत में बेहद सस्ता हो गया है। हालांकि प्रोडक्ट लिमिटेड समय के लिए अवेलेबल था। ऐसे में ऑनलाइन डील आते ही यूनिट्स सोल्ड ऑउट हो गई। इतना ही नहीं, इस डील में बैंक पार्टनर्स के ऑफर्स भी शामिल थे। जिससे चेकआउट के दौरान इस मॉडल की कीमत और भी कम हो गई।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अब तक की बेस्ट डील

इस डील के दौरान Apple MacBook Pro M3 (14-इंच) की कीमत ने सभी को चौंका दिया। लैपटॉप को कुछ समय के लिए करीब ₹89,999 में लिस्ट किया गया। आमतौर पर इसकी कीमत लगभग ₹1,39,900 रहती है। ऐसे में यूजर्स को लगभग ₹50,000 का सीधा फायदा मिला। यह डील इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि ‘MacBook Pro M3’ एक पावरफुल मशीन है। इसे खास तौर पर प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिमांडिंग यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

जो लोग लिमिटेड बजट के चलते नया लैपटॉप नहीं ले पा रहे थे, उनके लिए यह शानदार डील है। 

हाई-एंड लैपटॉप अब बजट में 

Apple लैपटॉप अपनी प्रीमियम प्राइस पॉइंट्स के लिए जाने जाते हैं। अक्सर इनकी प्राइस बाकी लैपटॉप्स से काफी ज्यादा होती है। हालांकि ₹50,000 तक के डिस्काउंट के बाद यह लैपटॉप बाकी हाई-एंड लैपटॉप के बराबर कीमत पर ही उपलब्ध है। इस प्राइस पॉइंट के साथ Apple की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ किफायती हो गई है। Window के बजाय लोग macOS को प्रेफर कर रहे है। 

कैसे बदलती हैं फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की प्राइस?

यह डील्स दिखाती हैं कि कैसे ई-कॉमर्स सेल्र और प्रमोशन, प्रीमियम गैजेट्स को भी बजट में ला रहे हैं। भारत में Apple हार्डवेयर पर टेक डील्स बहुत कम देखने को मिलती हैं। खासकर मैकबुक पर ऐसी डील्स बहुत मुश्किल हैं। सेल लाइव होते ही यूनिट्स बहुत जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो गए। ई-कॉमर्स इवेंट्स अब लग्जरी टेक को भी आम लोगों की पहुंचाने में मदद कर रही हैं।

MacBook Pro M3 के खास फीचर्स और स्पेक्स

Apple MacBook Pro M3 अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है। इसमें लगा ‘M3 Chip’ मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव ऐप्स को बहुत एफिशिएंट बनाता है। इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इसे अलग बनाती है। macOS इकोसिस्टम के चलते यह स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच लोकप्रिय है। 

14-इंच मॉडल में हाई-क्वालिटी रेटिना डिस्प्ले और ऑप्टिमाइज्ड macOS का सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप पावर और पोर्टेबिलिटी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। MacBook Pro M3 (14-इंच) मॉडल के प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं- 

• लॉन्ग बैटरी लाइफ

 • हाई-क्वालिटी रेटिना डिस्प्ले

 • Apple M3 चिप के साथ दमदार परफॉर्मेंस

 • प्रोडक्टिविटी के लिए ऑप्टिमाइज्ड macOS ऑपरेटिंग सिस्टम

MacBook पर स्मार्ट डील्स पाने के आसान टिप्स

जो भी यूजर्स डिस्काउंट पर MacBook खरीदना चाहते हैं, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- Flipkart के सेल इवेंट्स (Republic Day, Big Billion Days आदि) का का ध्यान रखें। चेकआउट के समय अवेलेबल बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट डिस्काउंट जरूर चेक करें। ई-कॉमर्स ऐप्स पर डील अलर्ट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखें। पुराने लैपटॉप से अपग्रेड कर रहे हैं तो एक्सचेंज ऑफर देखें। 

Summary:

Apple फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर आई। MacBook Pro M3 पर अब तक का सबसे शानदार डिस्काउंट मिला। Flipkart पर इसकी कीमत ₹50,000 तक कम हुई। बैंक ऑफर्स ने इस ऑफर को और आकर्षक बनाया। पावरफुल परफॉर्मेंस और macOS सपोर्ट के साथ यह हाई-एंड लैपटॉप अब ज्यादा किफायती बन गया। प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह परफेक्ट डील है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 494 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online