LPG Users ध्यान दें! KYC नहीं कराई तो 1 जुलाई के बाद बंद हो सकती है Gas Supply, पढ़ें डिटेल्स


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 29, 2026



अगर आप LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं। तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। देशभर के LPG ग्राहकों को 30 जून तक e-KYC पूरा करने की सलाह दी गई है। ऐसा नहीं करने पर 1 जुलाई से सब्सिडी और LPG से जुड़ी कुछ सर्विस प्रभावित हो सकती हैं। 

यह नियम इंडेन, HP गैस और भारत गैस के ग्राहकों पर लागू होगा। खास तौर पर, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC कराना जरूरी है।

LPG ग्राहकों के लिए क्यों जरूरी है e-KYC?

बता दें कि पिछले कुछ समय से सरकार और ऑयल कंपनियां देशभर में e-KYC कैंपेन चला रही हैं। इसका उद्देश्य फर्जी और बंद पड़े LPG कनेक्शन की पहचान करना है। इससे सरकारी सब्सिडी सीधे सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकेगी। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है, वे इसे तुरंत पूरा कर लें। यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और कुछ ही मिनटों में हो जाती है।

इस e-KYC के लिए आप ऑफिशियल मोबाइल ऐप, गैस एजेंसी या डिलीवरी मैन की मदद ले सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी (OTP) जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं।

सब्सिडी पर पड़ सकता है असर

1 जुलाई से LPG सप्लाई बंद होने की खबरों के बीच सबसे बड़ा असर सब्सिडी पर पड़ सकता है। जिन ग्राहकों का e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्हें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए मिलने वाली सब्सिडी में दिक्कत आ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर पड़ सकता है। 

वहीं, आम ग्राहकों को भले ही ज्यादा सब्सिडी न मिलती हो। लेकिन अपना रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए उन्हें भी  e-KYC कराना जरूरी है।

PNG को बढ़ावा देने की तैयारी

LPG के साथ-साथ सरकार PNG को भी बढ़ावा दे रही है। जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा है। वहां लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। PNG कनेक्शन लेने के बाद कुछ ग्राहकों को तय समय के भीतर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है।

इस पॉलिसी का उद्देश्य सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना और शहरों में साफ-सुथरे ईंधन को बढ़ावा देना है।

LPG पर बैन की खबरों में कितनी सच्चाई?

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बावजूद, सरकार ने एलपीजी कनेक्शन काटने का कोई आदेश नहीं दिया है। इंडेन, HP और भारत गैस के सभी पात्र ग्राहकों को पहले की तरह रसोई गैस मिलती रहेगी। 30 जून के बाद भी गैस सप्लाई बंद नहीं होगी।

 हालांकि, जिन लोगों ने अपना जरूरी e-KYC वेरिफिकेशन नहीं कराया है। उन्हें आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इसके अलावा PNG पॉलिसी के दायरे में आने वाले ग्राहकों की सेवाओं पर ही असर पड़ेगा।

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

30 जून की समय-सीमा बेहद नजदीक है। इसलिए सभी LPG ग्राहकों को जल्द से जल्द कदम उठाने की सलाह दी गई है। रुकावट से बचने के लिए ग्राहक तुरंत अपने अकाउंट का स्टेटस चेक करें। इसके बाद अपनी e-KYC प्रक्रिया को पूरा करें। समय पर e-KYC कराने से LPG सेवाओं और सब्सिडी से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।

60-Words Summary:

LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी अपडेट है। सरकार ने सभी ग्राहकों को 30 जून तक e-KYC पूरा करने की सलाह दी है। ऐसा नहीं करने पर सब्सिडी और कुछ सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। यह नियम इंडेन, HP गैस और भारत गैस ग्राहकों पर लागू होगा। हालांकि, गैस सप्लाई बंद नहीं होगी। समय रहते e-KYC पूरा करना बेहद जरूरी है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 643 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online