LPG Gas Rule Update: अब समय पर गैस रिफिल आपका कानूनी अधिकार, जानें क्या है नया आदेश


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 03, 2026


सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब LPG सिलेंडर की समय पर डिलीवरी एक सर्विस नहीं है। बल्कि कंज्यूमर्स का कानूनी अधिकार है। देश के कई हिस्सों से सिलेंडर मिलने में देरी और सिस्टम की गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही थी। ऐसे में इन समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार चाहती है कि डिलीवरी की बाधाएं दूर हों और सबको समय पर गैस उपलब्ध हो।

समय पर डिलीवरी अब उपभोक्ता का अधिकार

अब LPG  सिलेंडर की समय पर डिलीवरी को उपभोक्ता का अधिकार माना जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा के भीतर रिफिल देना जरूरी होगा। डिलीवरी में किसी भी तरह की देरी को अब कंज्यूमर राइट्स का उल्लंघन माना जा सकता है। इस फैसले ने गैस एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब वे अपनी मर्जी से डिलीवरी में देरी नहीं कर पाएंगे। उन्हें हर हाल में समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करनी होगी।

डिलीवरी सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

बता दें कि यह फैसला उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए उठाया गया है। कई जगहों से लगातार समस्याएं सामने आ रही थीं। सबसे बड़ी शिकायत यह रही कि सिलेंडर को ‘डिलीवर’ दिखा दिया गया। लेकिन उपभोक्ता तक पहुंचा ही नहीं। कई मामलों में बुकिंग कन्फर्म होने के बाद भी डिलीवरी में देरी हुई। यहां तक की डिस्ट्रीब्यूटर से कांटेक्ट करने में भी मुश्किलें आई।

हाल की रिपोर्टों में यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ता नया सिलेंडर बुक नहीं कर पाए। इससे कई घरों में गैस खत्म होने की स्थिति बन गई। इन परेशानियों से पता चला कि डिलीवरी और वेरिफिकेशन प्रोसेस में काफी कमियां हैं। यही वजह है कि अब कड़े नियम बनाना ज़रूरी हो गया है।

बुकिंग से ज्यादा डिलीवरी पर ध्यान फोकस

इस बदलाव को लेकर सरकार ने साफ किया है कि बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वेटिंग पीरियड को लेकर भी कोई नया नियम नहीं आया है। सरकार ने सुनिश्चित किया कि देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कोई कमी नहीं है। इस नए निर्देश का असली फोकस बुकिंग पर नहीं है। बल्कि इस बात पर है कि बुकिंग के बाद सिलेंडर समय पर मिल जाए। फिलहाल सारा फोकस बेहतर सर्विस और सही समय पर डिलीवरी देने पर है।

अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी 

सरकार के इस फैसले से अब LPG उपभोक्ताओं को नए अधिकार मिलेंगे। अब आप बुकिंग के बाद समय पर सिलेंडर की डिमांड कर सकते हैं। डिलीवरी में देरी या फर्जी अपडेट के खिलाफ आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ट्रैकिंग और वेरिफिकेशन सिस्टम को और मजबूत करना पड़ेगा। इतना ही नहीं,  इससे गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की मनमानी खत्म होगी।


अब टाइम पर रिफिल की गारंटी

देश में LPG की सप्लाई पर्याप्त है। लेकिन असली दिक्कत लास्ट-माइल डिलीवरी में सामने आ रही है। कई शहरों से अब भी देरी की शिकायतें मिल रही हैं। कहीं ऑर्डर पेंडिंग हैं, तो कहीं तकनीकी समस्याएं के चलते कंज्यूमर परेशान हैं। कुछ परिवारों को मजबूरी में दूसरे फ्यूल का सहारा लेना पड़ रहा है। यह स्थिति साफ़ तौर पर सिस्टम की कमियों को दिखाती है।

ऐसे में, समय पर रिफिल को अधिकार मानना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि इससे डिलीवरी की दिक्कतें जल्दी दूर होंगी।

60-Words Summary:

सरकार ने LPG डिलीवरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब समय पर सिलेंडर मिलना कंज्यूमर्स का कानूनी अधिकार होगा। देरी या गलत अपडेट को नियम उल्लंघन माना जाएगा। इस कदम से गैस एजेंसियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। सरकार का फोकस बुकिंग नहीं, समय पर डिलीवरी करना है। इससे सिस्टम की खामियां दूर होंगी। यूजर्स को बेहतर सर्विस मिलेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online