देशभर में LPG सप्लाई में चल रही कमी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस डिस्ट्रीब्यूशन को सुव्यवस्थित के लिए उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गैस के गलत इस्तेमाल को रोकना है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि गैस सिलेंडर सही घरों तक पहुंचे।

क्यों बदला गया सालों पुराना नियम?
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते भारत में LPG सप्लाई में रुकावटें बढ़ रही हैं। इस बीच कई इलाकों में देरी, पैनिक बुकिंग और इनइक्वल डिस्ट्रीब्यूशन जैसी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने सभी घरेलू LPG यूज़र्स के लिए आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया है। सरकार का उद्देश्य डुप्लीकेट या फर्जी कनेक्शन रोकना और सही लाभार्थियों तक गैस सिलेंडर पहुंचाना है।
e-KYC की प्रक्रिया कैसे पूरी करें?
नए नियम के अनुसार, अब सभी ग्राहकों को आधार कार्ड के जरिए अपना e-KYC पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया कई तरीकों से की जा सकती है। जैसे-
• सिलेंडर डिलीवरी के समय
• नजदीकी LPG एजेंसी पर
• मोबाइल ऐप या डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए
एक बार वेरिफिकेशन हो जाने के बाद यूजर्स बिना किसी रुकावट के LPG रिफ़िल ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, अगर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो सिलेंडर डिलीवरी से मना किया जा सकता है।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लाभ
गौरतलब है कि सरकार ने LPG व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इसके तहत अब हर कनेक्शन को बायोमेट्रिक डेटा से जोड़ा जाएगा। इससे कस्टमर्स को कई फायदे मिलेंगे। डुप्लीकेट और बंद कनेक्शन को आसानी से हटाए जाएंगे। सब्सिडी सिर्फ सही लोगों तक पहुंचेगी। LPG शॉर्टेज के समय सप्लाई को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि LPG का सीमित स्टॉक सभी घरों तक बराबरी से पहुंचे।
उपभोक्ताओं पर क्या होगा असर?
इन नए नियमों से शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। खासकर गांव क्षेत्र के लोगों या तकनीक की कम जानकारी रखने वालों को दिक्कत आएगी। लेकिन लंबे समय में इसके बड़े फायदे होंगे। इससे गैस की डिलीवरी तेज और सुरक्षित हो जाएगी। बाजार में चल रही गैस की कालाबाजारी में कमी आएगी।
सरकार यह भी ट्रैक कर पाएगी कि गैस का इस्तेमाल सही हो रहा है या नहीं। ऐसे में सरकार ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा करें। ताकि सप्लाई में किसी भी रुकावट से बचा जा सके।
60-Words Summary:
देशभर में LPG सप्लाई में कमी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन रोकना है। अब गैस सिलेंडर सीधे सही घरों तक पहुंचेगा। e-KYC आप सिलेंडर डिलीवरी, एजेंसी या मोबाइल ऐप से पूरा कर सकते हैं। आम जनों को शुरू में थोड़ी असुविधा हो सकती है। हालांकि सरकार ने इस नियम के कई लाभ बताएं है।
