अब कम कीमत में मिलेगा बड़ा फायदा! Jio ने लॉन्च किया 149 रुपये/महीने में सालभर का Voice-Only Plan


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 10, 2026


रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने नए वॉयस-सेंट्रिक प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में डेटा की जगह कॉलिंग और SMS सर्विस पर ज्यादा फोकस है। यह प्लान उन यूज़र्स के लिए हैं। जो फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और बेसिक कम्युनिकेशन के लिए करते हैं। कई टेलीकॉम रेगुलेटर भी लंबे समय से ऐसे स्टैंडअलोन प्लान की डिमांड कर रहे थे। 

इससे ऐसे कस्टमर्स को फायदा मिलेगा, जिन्हें ज्यादा डेटा प्लान की जरूरत नहीं होती। इस लिस्ट में मुख्य रूप से सीनियर सिटिज़न्स और फीचर फोन यूज़र्स शामिल हैं।

Jio के किफायती ‘कॉलिंग स्पेशल’ प्लान

Reliance Jio अपने यूज़र्स के लिए कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान भी ऑफर करता है। जिनमें कॉलिंग को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। ये प्लान उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया हैं। जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा वॉयस कॉल की जरूरत होती है।

1. ₹448 प्लान

यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही 1,000 SMS भी दिए जाते हैं। यूज़र्स को JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का भी फायदा मिलता है। यह कॉलिंग के लिए किफायती प्लान है।

2. ₹1,748 प्लान

वहीं ₹1,748 का प्लान 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी देता है। इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधा मिलती है। इसके साथ 3,600 SMS शामिल हैं। यूज़र्स को Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है। जो बार-बार रिचार्ज करने से परेशान हैं।

क्यों फायदेमंद है ‘Voice-Only Plan’?

जियो के इस स्पेशल ‘Voice-Only Plan’ कई यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जो लोग इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं। वे महंगे डेटा पैक के बजाय, इन पॉकेट-फ्रेंडली प्लान्स को चुन सकते हैं। 

आइए जानते हैं, किन लोगों के लिए ये प्लान सबसे बेस्ट हैं-

सेकेंडरी सिम

जो केवल इनकमिंग या आउटगोइंग कॉल के लिए नंबर एक्टिव रखते है ।

सीनियर सिटीजन्स

जो मुख्य रूप से सिर्फ कॉल पर बात करते हैं।

फीचर फोन यूजर

जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

बजट का ध्यान रखने वाले यूजर्स

जो कम बजट में किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ढूंढ रहे है।

क्यों खास हैं ‘ओनली वॉयस कॉलिंग’ वाले प्लान?

टेलीकॉम कंपनियों ने अब अलग से वॉयस प्लान शुरू किए हैं।काफी विचार-विमर्श के बाद उठाया गया है। इसमें कहा गया कि ऐसे यूज़र्स के लिए अलग प्लान होने चाहिए। जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। पहले ज्यादातर प्रीपेड प्लान में कॉलिंग के साथ ज्यादा डेटा दिया जाता था। इससे जिन लोगों को सिर्फ कॉलिंग चाहिए थी। उन्हें भी डेटा के लिए पैसे देने पड़ते थे।

ऐसे में अब वॉयस-ओनली प्लान से ‘Reliance Jio’ यूज़र्स को नए ऑप्शन दे रहा है। इससे यूज़र्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं।

बेसिक कनेक्टिविटी का सबसे किफायती ऑप्शन

कम डेटा इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स के लिए Jio के ये वॉयस पैक एक किफायती ऑप्शन हैं। इस प्लान के बहुत से फायदे बताए गए है। सबसे पहले ये  भरोसेमंद कॉलिंग की सुविधा देता है। दूसरा, इन प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलते हैं।  इससे यूज़र्स को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, डेटा पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता।

60-Words Summary:

रिलायंस जियो ने नए वॉयस-सेंट्रिक प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान में डेटा के बजाय कॉलिंग और SMS पर ज्यादा फोकस है। यह खास तौर पर सीनियर सिटिज़न्स और फीचर फोन यूज़र्स के लिए फायदेमंद हैं। जियो ₹448 और ₹1,748 के कॉलिंग स्पेशल प्लान भी दे रहा है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी मिलती है। इससे यूज़र्स अपनी जरूरत के हिसाब से सस्ता और आसान प्लान चुन सकते हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 520 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online