भारतीय रेलवे में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब यात्रियों को जल्द ही ट्रेनों में साफ, सस्ता और सेहतमंद खाना मिलेगा। बता दें कि खराब फ़ूड क्वालिटी और बढ़ती कीमतों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद, रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।
हाल ही में IRCTC ने टचस्टोन फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप की है। यह पहल ट्रेन यात्रियों के लिए भोजन की गुणवत्ता और सुविधा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण कदम है।

क्यों खास है यह साझेदारी?
बता दें की पिछले कुछ समय से ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने पर सबसे ज्यादा सवाल उठे हैं। करीब 27% यात्री रोजाना खाने को लेकर शिकायत करते हैं। कहीं खाने की गुणवत्ता खराब है, तो कहीं दाम ज़्यादा वसूले जा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए IRCTC को रणनीति बदलनी पड़ी है। अब उसने एक भरोसेमंद NGO संस्था से हाथ मिलाया है।
टचस्टोन फाउंडेशन (Touchstone Foundation) को स्कूलों में मिड-डे मील देने के लिए जाना जाता है। यह संस्था बड़ी संख्या में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने की क्षमता रखती है। रेलवे को उम्मीद है कि यह साझेदारी यात्रियों की खाने से जुड़ी परेशानी दूर करेगी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले लॉन्च होगी भोजन सेवा
रेल यात्रियों के लिए यह नई सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। IRCTC -लखनऊ के प्रमुख अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, यह सेवा 2025 के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लॉन्च की जाएगी। शुरुआत में हर दिन 100 प्लेट भोजन परोसा जाएगा। बाद में यात्रियों की डिमांड के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
खास बात यह है कि हर प्लेट मक्के के आटे से बनी होगी। इससे प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होगा।
₹80 में मिलेगा संतुलित भोजन
बताते चले की रेलवे की इस खास मुहीम के चलते अब यात्रियों को सिर्फ ₹80 में पेट भर भोजन मिलेगा। इसमें भोजन थाली में शामिल हैं-
सादा चावल
200 ग्राम
चपाती
2 पीस
दाल
150 ग्राम
सूखी सब्ज़ी
100 ग्राम
अचार
10 ग्राम
यात्री अपना खाना पहले से IRCTC के ई-कैटरिंग प्लेटफ़ॉर्म पर ऑर्डर भी कर सकते हैं।
अन्य योजनाओं पर क्या होगा असर?
इस बीच रेलवे पहले कुछ बड़े स्टेशनों पर हाई कैपिसिटी बेस किचन बनाने की योजना बना रहा था। लखनऊ में भी एक किचन शामिल था, जो रोजाना 10,000 लोगों के लिए खाना तैयार कर सकता था। हालांकि इस योजना को अब तक मंज़ूरी नहीं मिल पाई है। भारतीय रेलवे और IRCTC के बीच जमीन के ट्रांसफर में रुकावटें आ रही हैं। यही वजह है कि बेस किचन योजना आगे नहीं बढ़ पाई।
जैसा की अब अब IRCTC ने टचस्टोन फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। ऐसे में फिलहाल बेस किचन योजना को स्थगित कर दिया गया है।
Summary:
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को साफ, सस्ता और सेहतमंद खाना देने के लिए IRCTC ने टचस्टोन फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। यह सेवा 2025 के स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू होगी। ₹80 में संतुलित भोजन मिलेगा, जो मक्के के आटे की प्लेटों में परोसा जाएगा। इससे प्लास्टिक कम होगा। बेस किचन योजना को फिलहाल के लिए रोकने का निर्णय लिया जा सकता है।
