iPhone 18 Pro Max बनेगा अब तक का सबसे पावरफुल iPhone, मिलेंगे ये गेम-चेंजर फीचर्स!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 25, 2026


iPhone फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सितंबर 2026 तक Apple अपने नई सीरीज iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च करने जा रही है। भले ही लॉन्च में अभी वक्त है। हालांकि इसके लीक्स पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max में कई नए और खास अपडेट्स देखने को मिलेंगे। जिन्हे खास तौर पर, बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।

तो आइए ‘iPhone 18 Pro‘ सीरीज़ के संभावित गेम-चेंजिंग अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं-

iPhone 18 Pro में आने वाले नए अपडेट्स की एक झलक

1. नया डायनामिक आइलैंड और FaceID

लीक्स से मिली जानकारी के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज़ में अंडर-डिस्प्ले FaceID मिलेगा। इसके चलते सेल्फी कैमरा बाहर कि तरफ नहीं होगा। इसक्र अलावा, डायनामिक आइलैंड पहले से छोटा हो सकता है। टिपस्टर जॉन प्रॉसर के अनुसार, न्यू डायनामिक आइलैंड Android फोन में दिखने वाले पंच-होल कटआउट जैसा नजर आ सकता है।

2. दमदार बैटरी ऑप्शन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अब iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी देने जा रहा है। iPhone 18 Pro सीरीज़ में eSIM और नॉन-eSIM दोनों वेरिएंट होंगे। ऐसे में फोन पावर-एफिशिएंट कंपोनेंट्स के साथ बेहतर बैटरी लाइफ देगा।

3. iPhone 18 Pro में नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज़ में मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर सिस्टम मिल सकता है। दरअसल, यह जानकारी 23 दिसंबर 2024 को एनालिस्ट और लीकर मिंग-ची कुओ की एक रिपोर्ट में सामने आई। इस नए फीचर की मदद से कैमरा अपनी जरूरत के हिसाब से लेंस को एडजस्ट कर सकेगा। यह सेंसर में आने वाली ब्राइटनेस को भी एडजस्ट करेगा। इससे फोटो का बैकग्राउंड को ब्लर करना और भी आसान हो जाएगा।

4. सुपरफास्ट ‘2nm Apple A20 Pro’ चिपसेट

माना जा रहा है कि ‘iPhone 18 Pro‘ सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसे बनाने के लिए TSMC की नई ‘2nm’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। आसान भाषा में समझे तो, यह  चिपसेट पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा फास्ट होगी। हालांकि, इस पावर-एफ़िशिएंट तकनीक के चलते फोन की कीमतें बढ़ सकती है। इसके अलावा, बेहतर इंटरनेट और कनेक्टिविटी के लिए N2 वायरलेस चिप को भी अपग्रेड किया जाएगा।

5. बेहतर iPhone Pro एक्सपीरियंस

इन सभी अपग्रेड्स के साथ ‘iPhone Pro’ का यूज़र एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो सकता है। iPhone 17 Pro के मुकाबले यह काफी काफी अलग और शानदार साबित होगा। हालांकि, लॉन्च में अभी समय है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में कुछ और अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

60 Word Summary:

iPhone फैंस के लिए अच्छी खबर है। सितंबर 2026 में ‘Apple iPhone 18 Pro’ और Pro Max लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सीरीज़ में अंडर-डिस्प्ले FaceID, बड़ी बैटरी और वेरिएबल अपर्चर कैमरा जैसे नए फीचर्स मिलेंगे। इन फीचर्स के साथ iPhone का यूजर एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 506 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online