Apple एक बार फिर अपने किफायती iPhone पर काम कर रहा है। टेक वर्ल्ड में इस नए डिवाइस को लेकर काफी चर्चा है। कंपनी इस बार केवल डिस्प्ले ही नहीं बल्कि यूनिक डिजाइन पर फोकस कर रही है। यह डिजाइन इसे बाकी मॉडल्स से अलग करता है। इस अपकमिंग मॉडल का नाम iPhone 17e हो सकता है।

आइए जानते हैं iPhone 17e के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च से जुड़े खास अपडेट्स-
पुराने डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा iPhone 17e
Weibo पर एक प्रसिद्ध लीकर ने iPhone 17e को लेकर दावा किया है। उसके अनुसार iPhone 17e में ट्रेडिशनल नॉच नहीं होगी। इसके बजाय डायनामिक आइलैंड दिया जा सकता है। यह जानकारी दरअसल सबसे पहले MacRumors ने नोट की थी।
इस बदलाव से iPhone 17e भी बाकी प्रीमियम मॉडल्स की तरह नजर आएगा। कंपनी इसमें मशहूर ‘डायनामिक आइलैंड’ फीचर ऐड कर रही है। यह फ्रंट कैमरा और सेंसर को एक इंटरैक्टिव स्पेस में बदल देता है। जहां यूजर्स को नेविगेशन और म्यूजिक जैसी लाइव एक्टिविटी की डिटेल्स मिलेगी। साथ ही, कॉल स्टेटस देखना भी पहले से आसान हो जाएगा।
iPhone 17e में नहीं मिलेगा ProMotion
Apple के iPhone 17e में डिजाइन का बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा। हालांकि, नए लुक के बावजूद इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी नहीं दी जाएगी। फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz रहने की उम्मीद है। जहां बाकी iPhone 17 मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट देंगे। वहीं 17e इस सीरीज का एक्सेप्शन होगा।
Apple इसे बजट-फ्रेंडली रखने के लिए 60Hz पैनल जारी रख सकता है। iPhone 16e के पुराने ‘नॉच’ डिजाइन के मुकाबले, 17e में फ्रेश डिजाइन मिल सकता है।
A19 चिप से मिलेगा परफॉर्मेंस बूस्ट
इन सभी स्पेसिफकेशन के अलावा, iPhone 17e में डायनामिक आइलैंड फीचर मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह फोन iPhone 15 की तरह दिखेगा।
अब बात करें चिप की। तो एक लीकर का दावा है कि iPhone 17e मॉडल A19 चिप के साथ लॉन्च हो सकता है। यह A19 चिप TSMC के थर्ड-जेनरेशन 3nm प्रोसेस पर बनी है।
MagSafe के लिए मैग्नेटिक रिंग
Apple अपने नए iPhone 17e में A19 चिपसेट का डाउनक्लॉक्ड वर्जन इस्तेमाल कर सकता है। इससे फोन की परफॉर्मेंस A17 Pro के करीब रहने की उम्मीद है। एक और अपडेट चार्जिंग को लेकर है। Apple अब इसमें MagSafe चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक रिंग जोड़ सकता है। यह एक खास बदलाव होगा। क्योंकि यह फीचर पिछले iPhone 16e में नहीं देखा गया था।
कैसा होगा iPhone 17e का कैमरा सेटअप?
इस iphone को किफायती रखने के लिए iPhone 17e में पुराने C1 या C1X मॉडेम का इस्तेमाल हो सकता है। लीक हुए कोड के आधार पर एक और अपडेट सामने आया है। माना जा रहा है कि iPhone 17e में Apple की नई N1 वायरलेस चिप नहीं मिलेगी।
उम्मीद है कि बाकी स्पेसिफिकेशन्स में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। iPhone 17e में Face ID के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं रियर में 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है।
Summary:
Apple के किफायती iPhone 17e को लेकर चर्चा तेज है। इसमें iPhone 15 जैसा नया डिज़ाइन और डायनामिक आइलैंड मिल सकता है। हालांकि ProMotion 120Hz डिस्प्ले कि कमी रहेगी। 6.1 इंच OLED स्क्रीन 60Hz पर रहेगी। A19 चिप से परफॉर्मेंस में 5-10% तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। MagSafe के लिए मैग्नेटिक रिंग भी जोड़ सकती है। कैमरे में 12MP फ्रंट और 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है।
