रेलवे का बड़ा फैसला! 200 से ज्यादा Intercity Trains की जगह लेंगी MEMU ट्रेनें, क्या होगा फायदा?


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 24, 2026


इंडियन रेलवे अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में 200 नई MEMU ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें पुरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity express) को रिप्लेस करेगी। रेलवे को मॉडर्न बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस फैसले से ट्रेवल कॉस्ट और सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुरानी ट्रेनों की जगह क्यों लाई जा रही है MEMU?

रेलवे के लिए यह बदलाव अब बेहद जरूरी हो गया है। दरअसल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का मौजूदा नेटवर्क अब पुराना हो चुका है। कई ट्रेनें तय समय से ज्यादा समय से चल रही हैं। ऐसे में नई MEMU ट्रेनें इस समस्या का अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं। ये खुद से चलने वाली इलेक्ट्रिक यूनिट होती हैं। इन्हें अलग इंजन की जरूरत नहीं पड़ती।

इतना ही ये ट्रेनें कम ऊर्जा खर्च करती हैं। तेज़ी से चलती हैं। हर साल 1 अरब से ज्यादा पैसेंजर्स रेलवे से सफर करते हैं। ऐसे में आधुनिकीकरण अब जरूरी हो गया है। यह क्षमता और सुरक्षा दोनों के लिए अहम है।

हजारों करोड़ का मेगा इन्वेस्टमेंट प्लान

इस बदलाव के लिए रेलवे को मेगा बजट की जरूरत होगी। 200 MEMU ट्रेनें बनाने में हजारों करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। इसके साथ ही, कई जगह पटरियों को भी मजबूत करना होगा। खासतौर पर जहां अभी भी कमियां है। 

हालांकि, भविष्य में इन ट्रेनों के मेंटेनेंस और फ्यूल पर होने वाला खर्च कम हो सकता है। फिलहाल, शुरुआती फेज में खर्च काफी ज्यादा है। ऐसे में रेलवे को सोच-समझकर बजट का इस्तेमाल करना होगा।

यात्रियों के लिए मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

नई MEMU ट्रेनों से यात्रियों का सफर अब और भी आसान होगा। बेहतर एक्सीलरेशन की वजह से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इतना ही नहीं, रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी। यात्रियों को आधुनिक कोचों में बेहतर वेंटिलेशन, लाइटिंग और बैठने की सुविधा दी जाएगी। ये ट्रेनें बिजली से चलेंगी। इसलिए शोर कम होगा और कोई प्रदूषण नहीं फैलेगा। यह शहरी इलाकों और पर्यावरण दोनों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

इलेक्ट्रिफिकेशन और ट्रेनिंग से जुड़ी समस्याएं

रेलवे के इस बदलाव में कुछ चुनौतियां हैं। इलेक्ट्रिफ़िकेशन के काम की वजह से कई रुट्स पर ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए रुक सकती हैं। रेलवे कर्मचारियों को इन नई ट्रेनों के लिए विशेष ट्रेनिंग देने में भी काफी समय लगेगा। सभी रूट पर तुरंत MEMU ट्रेनों को बदलना आसान नहीं होगा। इसलिए बदलाव के दौरान संचालन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

पैसेंजर्स और रेलवे दोनों के लिए फायदेमंद

इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity express) की जगह MEMU ट्रेनें लाना अब जरूरी हो गया है। हालांकि इस बदलाव पर भारी भरकम खर्च होगा। यह कदम भारतीय रेलवे को दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क के बराबर ले जाएगा। आधुनिकीकरण से बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।  हालांकि, इस योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसे कैसे लागू किया जाता है। 

नई ट्रेनों का समय पर निर्माण और कर्मचारियों की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। अगर यह काम सही तरीके से हुआ, तो ये 200 MEMU ट्रेनें रेलवे के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती हैं। अब सवाल यह नहीं है कि बदलाव जरूरी है या नहीं। सवाल यह है कि रेलवे इसे कितनी जल्दी ज्यादा रूट्स तक पहुंचा पाता है।

60-Words Summary:

भारतीय रेलवे 200 नई MEMU ट्रेनें लाने की तैयारी में है। ये ट्रेनें पुरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस को रिप्लेस करेगी। इससे सफर तेज़ और आरामदायक होगा। भीड़ भी कम हो सकती है। हालांकि, इस योजना पर हजारों करोड़ खर्च होंगे। कई जगह इंफ्रास्ट्रक्चर भी सुधारना होगा। कुछ रूट्स पर समस्याएं आ सकती हैं। अगर योजना सही तरीके से लागू हुई। तो यह रेलवे के लिए बड़ा बदलाव साबित होगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online