Vande Bharat Sleeper Train में अब सिर्फ मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानिए 1AC, 2AC, 3AC का फेयर


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jan 15, 2026


इंडियन रेलवे ने अपनी नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया फाइनल कर दिया है। इसमें डिस्टेंस-बेस्ड प्राइसिंग मॉडल अपनाया गया है। यह मौजूदा प्रीमियम सर्विस से थोड़ा महंगा हो सकता है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब RAC या वेटिंग-लिस्ट टिकट नहीं होंगे। पैसेंजर्स को बुकिंग के पहले दिन से ही पूरी तरह कन्फर्म बर्थ मिलेगी। आइए जानते हैं, नई ट्रेन का फेयर और बुकिंग डिटेल्स-

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का फेयर स्ट्रक्चर

इंडियन रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के किए नया फेयर स्ट्रक्चर लॉन्च किया है। 3A क्लास के लिए किराया प्रति किलोमीटर तय किया गया है। अगर यात्रा कम दूरी की भी हो, तब भी मिनिमम 400 किमी के हिसाब से किराया लगेगा। वही GST अलग से लागू होगा।

किराया चार्ट (बेस टिकट प्राइस)

दूरी3AC (₹)2AC (₹)1AC (₹)
400 KM तक (मिनिमम)9601,2401,520
800 KM तक1,9202,4803,040
1,000 KM तक2,4003,1003,800
2,000 KM तक4,8006,2007,600
2,800 KM तक6,7208,68010,640
3,500 KM तक8,40010,85013,300

RAC और वेटिंग लिस्ट झंझट नहीं

इस स्लीपर ट्रेन में सबसे बड़ा बदलाव है कि RAC और वेटिंग-लिस्ट हटाए जा रहे हैं। महिलाओं, सीनियर सिटिज़न्स, डिसेबल्ड पैसेंजर्स और स्टाफ ड्यूटी पास वालों के लिए स्टैंडर्ड कोटा लागू रहेगा। 

पैसेंजर्स को बुकिंग के समय ही अपनी सीट या बर्थ का स्टेटस पता चल जाएगा। इससे ट्रेवल प्लानिंग आसान होगी। खासकर पीक सीज़न और लंबी दूरी के लिए यह सुविधा बेहद मददगार साबित होगी।

क्यों महंगा रखा गया है टिकट?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आम स्लीपर ट्रेनों से अलग हैं। इनका फोकस ओवरनाइट ट्रैवेलिंग में सुधार करना है। जिसके लिए मॉडर्न कोच डिज़ाइन किए गए है। राइड क्वालिटी बेहतर बताई जा रही है। पैसेंजर्स को ज़्यादा सुविधाएं मिलती हैं। इसी वजह से किराया प्रीमियम रखा गया है। इसके अलावा,एक बड़ा फ़ायदा यह भी है। पैसेंजर्स को RAC की चिंता नहीं करनी होगी।

टिकट बुकिंग से जुड़ी ज़रूरी बातें

इन ट्रेनों की बुकिंग रेगुलर रेलवे चैनल से की जा सकेगी। इसमें ऑनलाइन पोर्टल और ऑफिशियल ऐप शामिल हैं। कन्फर्म बर्थ की पॉलिसी को देखते हुए पहले से योजना बनाने की सलाह दी गई है। पीक ट्रैवल डेट्स पर सीटें जल्दी भर सकती हैं। इसलिए यात्रियों को अपनी क्लास और डेट के लिए एडवांस बुकिंग करनी होगी।

Summary:

इंडियन रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नया किराया तय कर दिया है। इसमें डिस्टेंस-बेस्ड फेयर मॉडल लागू होगा और किराया प्रीमियम रहेगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि RAC और वेटिंग लिस्ट नहीं होगी। यात्रियों को बुकिंग के समय ही कन्फर्म बर्थ मिलेगी। यह नई ट्रेनें कन्फर्म बर्थ के साथ ओवरनाइट यात्रा पर फोकस करती हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 456 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online