इंजीनियरिंग फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका! SSC एंट्री के तहत Indian Army में भर्ती, शुरुआती वेतन ₹56,000


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 23, 2025


हाल ही में भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन SSC Technical 66 Entry 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इस रिक्रूटमेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स जारी की गई हैं। 

तो आइए जानते हैं, इस जॉब पोस्ट के लिए क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है और आवेदन कैसे किया जा सकता है।

भारतीय सेना में SSC Tech 66 Notification 2025 के लिए भर्ती शुरू

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल 66 एंट्री 2025 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सेना में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा। यह भर्ती अनमैरिड पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है। कुल 381 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 350 पद मेल कैंडिडेट्स और 31 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व हैं।

इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। 

उम्मीदवार की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

SSC Tech 66th Entry: अप्लाई करने की अंतिम डेट

भारतीय सेना की SSC Tech 66th Entry के लिए आवेदन प्रक्रिया लास्ट फेज में है। SSC Tech Women (66th Entry) के लिए 21 अगस्त 2025 तक दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वही SSC Tech Men (66th Entry) के लिए अंतिम तारीख 22 अगस्त 2025, दोपहर 3 बजे तय की गई है।

Short Service Commission (SSC) Tech 66: क्या रहेगी एलिजिबिलिटी?

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

ऐज लिमिट

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐज कैलकुलेशन, कट-ऑफ डेट के अनुसार होगी।

भारतीय सेना में महिला उम्मीदवारों के लिए ये हैं वैकेंसी

SSC Tech 66 Entry 2025के तहत महिलाओं के लिए कुल 31 वैकेंसी उपलब्ध हैं। ये पद विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच में बाटें गए है-

सिविल इंजीनियरिंग

 7 

कंप्यूटर विज्ञान/IT

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

इंजीनियरिंग स्ट्रीम (टेक्निकल /नॉन टेक्निकल)

 2

भारतीय सेना में पुरुष उम्मीदवारों के लिए ये हैं वैकेंसी

पुरुषों के लिए पद इस प्रकार हैं- 

सिविल इंजीनियरिंग

75 

कंप्यूटर विज्ञान/IT

60 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

33 

इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन

64 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

101 

अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम

 17 

क्या होगी SSC Tech की चयन प्रक्रिया?

बता दें की SSC Tech के लिए इस बार कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। सेलेक्शन प्रोसेस इन तीन स्टेप्स में पूरी किया जाएगा-

  1. एकेडमिक प्परफॉरमेंस  के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  1. इसके बाद SSB इंटरव्यू  होगा, जिसमें उम्मीदवारों की लीडरशिप और एनालिटिकल स्किल्स का 5 दिन तक इवैल्यूएशन किया जाएगा।
  1. अंतिम स्टेप में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें कैंडिडैट की फिजिकल फिटनेस और मेडिकल स्टैंडर्ड्स की जांच की जाएगी।

सेलेक्शन के लिए जरूरी शारीरिक योग्यता

पुरुष (Men)

  • 40 पुश-अप्स
  • 6 पुल-अप्स
  • 30 सिट-अप्स
  • 10 मिनट 30 सेकंड में 2.4 Km दौड़

महिला (Women)

  • 15 पुश-अप्स 
  • 2 पुल-अप्स 
  • 25 सिट-अप्स
  • 13 मिनट में 2.4 Km दौड़ 

क्या रहेगा सैलरी स्ट्रक्चर? 

सेलेक्शन के बाद, उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पोस्ट का शुरूआती वेतन ₹56,100 से ₹1,77,500 (Level 10) तक होगा। जैसे-जैसे प्रमोशन होगा, उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल (HAG+) जैसे वरिष्ठ पदों तक पहुंच सकते हैं। इस लेवल पर  सैलरी ₹2,24,400 तक हो सकती है।

Summary:

भारतीय सेना ने SSC Tech 66 एंट्री 2025 के लिए 381 पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को लेफ्टिनेंट बनने का मौका मिलेगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से शुरू होकर ₹2,24,400 तक सैलरी मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 21-22 अगस्त है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 416 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online