2038 तक भारत देगा अमेरिका को टक्कर, बनेगा दुनिया की नंबर 2 Economy! जानिए कैसे


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 29, 2025


भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा अनुमान सामने आया है। हाल ही जारी हुई EY की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2038 तक PPP यानी परचेजिंग पावर पैरिटी के आधार पर अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। IMF के मुताबिक, 2038 तक भारत की GDP (PPP आधार पर) 34.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। यदि यह अनुमान सच साबित होते हैं, तो भारत चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

तेज़ रफ्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था

EY की रिपोर्ट की बात करें तो इसमें भारत की विकास रफ्तार को लेकर बड़ा दावा किया गया है। 2028 से 2030 के बीच भारत की एवरेज ग्रोथ रेट 6.5% रहने की उम्मीद है। वहीं, अमेरिका की ग्रोथ रेट इसी दौरान सिर्फ 2.1% रहने की संभावना है।  रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है की 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था 20.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। यह आंकड़ा न केवल अमेरिका बल्कि जर्मनी और जापान से भी ज़्यादा होगा। 

Market Exchange में भारत की मजबूत बढ़त

भारत की आर्थिक रैंकिंग में तेजी से सुधार होने की संभावना है। EY की रिपोर्ट के अनुसार-

2026 तक

भारत, जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

2029 तक

भारत, जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

2038 तक

अमेरिका को पीछे छोड़कर, भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सही खर्च और निवेश से होगा आर्थिक विकास

भारत के आर्थिक विकास में सही खर्च और निवेश बहुत जरूरी हैं। रिपोर्ट्स में ये कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है- 

  • भारत का सरकारी कर्ज GDP (Debt-to-GDP ratio) के मुकाबले 2024 में 81.3% था। हालांकि 2030 तक घटकर 75.8% हो जाएगा। वहीं, अमेरिका, जर्मनी और चीन में यह रेशियो बढ़ने की संभावना है।
  • भारत में कैपिटल इन्वेस्टमेंट 30% से अधिक हो गया है। यह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री बेस्ड विकास को मजबूती दे रहा है।
  • भारत का फाइनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर- टू-GDP (expenditure-to-GDP) रेश्यो 71% से ज्यादा है। 

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से बढ़ती समस्याएं

बताते चलें की यह रिपोर्ट उसी दिन आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से इम्पोर्टेड आइटम्स पर 50% टैक्स लगा दिया। EY रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था (GDP) में 0.1% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। वही बढ़ते कर्ज के चलते अमेरिका को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

Summary:

EY की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2038 तक परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के आधार पर अमेरिका को पीछे छोड़ कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। 2028-30 में भारत की एवरेज ग्रोथ रेट 6.5% रहने की उम्मीद है, जो अमेरिका से कहीं अधिक है। हालांकि, ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online