HDFC-PNB ग्राहकों को झटका! ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से पहले जानें नए नियम


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 23, 2026


नए वित्त वर्ष (FY26-27) से ATM नियम बदल जाएंगे। 1 अप्रैल 2026 से देश के कई बड़े बैंक ATM के नए नियम लागू करने जा रहे हैं। ATM से कैश विथड्रावल से लेकर चार्जेस तक नियमों में बड़ा फेरबदल होगा। RBI के नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। हालांकि, इन अपडेट्स से आपका मंथली बजट प्रभावित हो सकता है। ऐसे में ATM ट्रांजैक्शन करने से पहले इन बदलावों की जानकारी लेना जरूरी है।

तो आइए जानते है-

1. UPI ट्रांज़ैक्शन फ्री लिमिट में शामिल

1 अप्रैल से UPI बेस्ड ATM ट्रांज़ैक्शन आपकी महीने की फ्री लिमिट में गिने जाएंगे। ऐसे में कार्ड हो या UPI, दोनों ही विथड्रावल अब आपकी मंथली फ्री लिमिट में शामिल होगा। अगर आप महीने की फ्री लिमिट से ज़्यादा ट्रांज़ैक्शन करते हैं। तो UPI से पैसे निकालने पर भी ATM फीस लगेगी।

2.  फ्री लिमिट के बाद भी लगेगा चार्ज

नए नियमों के तहत, हर महीने मिलने वाली फ्री ATM लिमिट का अब खास ध्यान रखना होगा। हर ग्राहक को महीने में कुछ फ्री ATM ट्रांज़ैक्शन मिलते हैं। ऐसे में अब यह लिमिट खत्म होने पर, आपको हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 (प्लस टैक्स) देने होंगे। यह अपडेट सिर्फ कैश निकालने पर ही नहीं, बल्कि बैलेंस चेक करने जैसे नॉन फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन पर भी लागू हो सकता है। 

3. फ्री ट्रांज़ैक्शन पर अब लिमिट

ATM से मुफ्त पैसे निकालने की सुविधा अब भी सीमित रहेगी। अपने बैंक के ATM से महीने में सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करने पर मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांज़ैक्शन मिलेंगे। वहीं नॉन-मेट्रो शहरों में 5 ट्रांज़ैक्शन फ्री होंगे। इसके बाद हर बार पैसा निकालने या बैलेंस चेक करने पर आपको एडिशनल चार्ज देना होगा।

4. बैंक कम कर रहे कैश लिमिट

PNB जैसे कई बैंक अब पैसे निकालने की  ATM विथड्रावल लिमिट कम कर रहे हैं। कुछ खास डेबिट कार्ड पर अब अब आप पहले के मुकाबले आधा कैश निकाल पाएंगे। उदाहरण के लिए, जहां आप पहले ₹1 लाख निकाल सकते थे।  वही अब लिमिट को कम घटाकर ₹50,000 कर दिया गया है। बैंक के अनुसार, यह कदम फ्रॉड रोकने और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

5. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रहे बैंक

ATM इस्तेमाल अब महंगा पड़ सकता है। बैंक यूसेज पैटर्न के आधार पर चार्ज बढ़ाने की तैयारी में हैं। कई बार ATM इस्तेमाल करने वालों को अधिक शुल्क देना पड़ सकता है। बैंक कॉस्ट रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही, ग्राहकों को UPI और ऑनलाइन पेमेंट अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अब सोच समझकर करें ATM ट्रांज़ैक्शन

इन बदलावों का असर सीधे ग्राहकों पर पड़ेगा। यह कोई बड़ा बदलाव नहीं है। लेकिन नियम अब सख्त हो रहे हैं। ATM इस्तेमाल पर ध्यान रखना जरूरी होगा।  फ्री लिमिट के बाद चार्ज लग सकते हैं। इसलिए ट्रांज़ैक्शन सोच-समझकर करें और डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दें।

60 Words Summary-

1 अप्रैल 2026 से ATM नियम बदल रहे हैं। UPI से कैश निकालना भी अब फ्री लिमिट में गिना जाएगा। फ्री लिमिट खत्म होने पर हर ट्रांज़ैक्शन पर ₹23 (प्लस टैक्स) चार्ज लगेगा। कुछ बैंक कैश विथड्रावल लिमिट भी कम कर रहे हैं। इससे खर्च बढ़ सकता है। बैंक डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को ATM इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी होगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online