HDFC बैंक के कस्टमर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ने अपने SMS ट्रांजेक्शन अलर्ट की फीस में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। इसके तहत, 1 मई 2026 से ‘Insta Alerts’ के लिए लगने वाले SMS चार्ज बदल दिए जाएंगे। अब ग्राहकों को हर मैसेज के लिए पहले से कम पैसे देने होंगे। बैंक के इस कदम से करोड़ों यूजर्स को फायदा मिलेगा।

HDFC Bank ने घटाए ट्रांज़ैक्शन अलर्ट चार्ज
HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ‘Insta Alerts’ के शुल्कों में कटौती कर दी है। इससे पहले हर SMS अलर्ट के लिए 20 पैसे + GST देना पड़ता था। अब इस चार्ज को घटाकर केवल 15 पैसे प्लस GST कर दिया गया है।
चलिए इसे एक उदाहरण से समझें। अगर आपको महीने में 100 SMS अलर्ट मिलते थे। तो पहले आपका खर्च 20 रुपये (प्लस GST) होता था। अब इसके लिए आपको सिर्फ 15 रुपये देने होंगे।
Email अलर्ट भी बिल्कुल फ्री
HDFC बैंक ने स्पष्ट किया है कि ईमेल अलर्ट भी फ्री रहेंगे। कस्टमर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ईमेल के जरिए नोटिफ़िकेशन मिलते रहेंगे। इंस्टेंट अलर्ट बैंकिंग को आसान बनाते हैं। ये कस्टमर्स को डेबिट, क्रेडिट और अकाउंट से जुड़ी अन्य गतिविधियों की की तुरंत जानकारी देते हैं। इतना ही नहीं, ये अलर्ट बैलेंस अपडेट रखने में मददगार हैं। ऐसे में बैंक जाए बिना किसी भी धोखाधड़ी या अनऑथॉराइजड ट्रांजेक्शन को तुरंत पकड़ा जा सकता है।
NetBanking से HDFC Insta Alerts कैसे बदलें?
• अपने HDFC NetBanking में लॉग इन करें।
• ऊपर राइट साइड की ओर क्लिक करें और ‘My Profile’ चुनें।
• फिर ‘Insta Alerts’ विकल्प पर जाएं।
• यहां आप अलर्ट्स को अपडेट कर सकते हैं या अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।
Mobile Banking App से Insta Alerts कैसे बदलें?
• HDFC Mobile Banking App में लॉग इन करें।
• ऊपर लेफ्ट साइड की ओर दिए गए मेन्यू पर टैप करें।
• ‘My Profile’ चुनें।
• ‘Preferences’ में जाकर ‘Insta Alerts’ चुनें।
• अब आप अलर्ट्स अपडेट कर सकते हैं या उन्हें अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।
HDFC Bank Insta Alerts के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
• अपनी NetBanking ID और पासवर्ड से NetBanking में लॉग इन करें।
• Insta Alerts रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
• अब फॉर्म भरकर अपनी पास की HDFC Bank ब्रांच में जमा कर दें।
HDFC Bank Insta Alerts को Deactivate कैसे करें?
1. अपनी कस्टमर आइडेंटिफ़िकेशन नंबर और NetBanking पासवर्ड से NetBanking में लॉग इन करें।
2. पेज के टॉप राइट कार्नर कोने में ‘Insta Alerts’ ऑप्शन चुनें।
3. उस अकाउंट नंबर को चुनें, जिसके लिए आप अलर्ट्स डिऑक्टिवेट करना चाहते हैं।
4. अब उन अलर्ट्स का टाइप चुनें जिन्हें आप ‘Deactivate’ करना चाहते हैं।
5. ‘Delete’ पर क्लिक करें।
6. फिर ‘Confirm’ पर क्लिक करें।
7. आपके चुने हुए अलर्ट्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाएगा।
60-Words Summary:
HDFC Bank ने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने SMS ट्रांजेक्शन अलर्ट के चार्ज घटा दिए हैं। 1 मई 2026 से प्रति SMS फीस 20 पैसे से घटकर 15 पैसे होगी। इससे यूजर्स का खर्च कम होगा। ईमेल अलर्ट पहले की तरह मुफ्त रहेंगे। यह सुविधा बैलेंस और ट्रांजेक्शन अपडेट रखने में मदद करेगी। किसी भी प्रकार के फ्रॉड या अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन का पता लगाना आसान होगा।
