गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने पहली बार एक क्वार्टर में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई दर्ज की है। 2025 के तीसरे क्वार्टर में Alphabet का रेवेन्यू 102.3 बिलियन डॉलर रहा। वही कंपनी का प्रदर्शन वॉल स्ट्रीट की 99.89 बिलियन डॉलर की उम्मीद से बेहतर रहा।
वहीं, नेट इनकम 33% बढ़कर करीब 35 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। यह रिकॉर्ड दिखाता है कि AI और Google Cloud में Alphabet का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है।

Google Cloud ने बढ़ाई Alphabet की ग्रोथ
Alphabet की ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान Google Cloud का रहा। यह कंपनी की AI सर्विस को संभालता है। क्लाउड बिजनेस का रेवेन्यू 34% बढ़कर $15.2 बिलियन तक पहुंच गया। वही CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि क्वार्टर के अंत में कंपनी का बैकलॉग $155 बिलियन रहा। यह पिछले क्वार्टर से 46% ज्यादा है। उन्होंने बताया कि Google Cloud के करीब 70% कस्टमर्स AI प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पिचाई ने आगे बताया कि 2025 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने पहले से ज्यादा क्लाउड डील्स साइन की हैं। यह दिखाता है कि AI की मांग लगातार बढ़ रही है।
तेजी से बढ़ रहा है Gemini ऐप का यूज़र बेस
Alphabet अब AI के नए दौर में है। AI अब कंपनी के लिए सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सिमित नहीं है। यह धीरे-धीरे रेवेन्यू का सोर्स बन गया है। CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि AI अब कंपनी के हर डिवीजन में बिज़नेस रिजल्ट दे रहा है। कंपनी के सभी डिपार्टमेंट्स में ग्रोथ देखी गई है। गूगल का Gemini AI ऐप भी तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल इसके 650 मिलियन मंथली यूज़र हैं। यह पिछली क्वार्टर से लगभग 450 मिलियन ज्यादा है। हालांकि, यह अभी भी ChatGPT के 800 मिलियन वीकली यूजर्स से काफी पीछे है।
Alphabet को AI और क्लाउड से बड़ी सफलता
बताते चलें की क्लाउड और AI के साथ गूगल सर्च का रेवेन्यू भी बढ़ा। यह 15% बढ़कर 56.6 अरब डॉलर हो गया। यूट्यूब ऐड से भी 10.3 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला, जो 15% ज्यादा है।
दूसरी ओर Alphabet का ऑपरेशनल मार्जिन 30.5% रहा। कंपनी ने डेटा सेंटर और AI चिप्स का बजट बढ़ाकर 91-93 अरब डॉलर कर दिया। इस अनाउंसमेंट के बाद अल्फाबेट के शेयर 5% बढ़ गए। अब तक शेयर में 50% से ज्यादा की तेजी गई हैं। इससे इन्वेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ा है। फिलहाल कंपनी AI तकनीक में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है।
Summary:
Alphabet ने पहली बार एक क्वार्टर में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की। इस ग्रोथ में Google Cloud और AI सर्विसेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Gemini AI ऐप के 650 मिलियन मंथली यूजर्स हैं। गूगल सर्च और यूट्यूब ऐड से भी रेवेन्यू बढ़ा है। ऑपरेशनल मार्जिन मजबूत रहा। शेयर में तेजी आई। Alphabet अब AI में माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़न जैसी कंपनियों को चुनौती दे रहा है।
