गूगल इंडिया (Google India) ने FY25 के शानदार फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी किए हैं। मार्च 2026 को समाप्त हुए इस साल में कंपनी के परफॉरमेंस में शानदार बढ़त देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के ग्रॉस एडवरटाइजिंग रेवेन्यू में 11.3 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा अब बढ़कर 34,742 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वही पिछले वित्त वर्ष (FY24) में यह रेवेन्यू 31,221 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

एडवरटाइजिंग बिजनेस में गूगल को झटका
जहां एक ओर ओवरआल रेवेन्यू में बढ़त देखने को मिली है। वही दूसरी ओर गूगल के एडवरटाइजिंग बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखा गया। एडवरटाइजिंग स्पेस की कॉस्ट बढ़ गई। गूगल एशिया पैसिफिक (Google Asia Pacific) को ज्यादा भुगतान करना पड़ा। इसका सीधा असर नेट एडवरटाइजिंग रेवेन्यू पर पड़ा। यह 2% गिरकर 2,694.4 करोड़ रुपये रह गया। लेकिन टोटल एडवरटाइजिंग इनकम में बढ़त दर्ज की गई। यह 12.6% से उछलकर 32,047.6 करोड़ रुपये पहुंच गई।
वहीं एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स बिजनेस ने कंपनी को सहारा दिया। इस सेगमेंट में मजबूत डिमांड दिखी। ग्रॉस सेल्स 32.4 फीसदी बढ़कर 2,054.9 करोड़ रुपये हो गई। सर्विसेज़ पर खर्च भी बढ़ा। इसके बावजूद नेट सेल्स 20% बढ़कर 186.5 करोड़ रुपये रही।
ITES सेगमेंट में दिखी शानदार रेवेन्यू ग्रोथ
Google India का रेवेन्यू मॉडल मुख्य रूप से Google Ads पर बेस्ड है। कंपनी भारतीय बाजार में Google Ads और अन्य विज्ञापन प्रोडक्ट्स के लिए एड स्पेस दोबारा बेचती है। इसके अलावा, क्लाउड सर्विसेज़ और Gmail व Google Docs जैसे टूल्स से भी कमाई होती है। कंपनी IT-इनेबल्ड सर्विसेज़ से भी रेवेन्यू जनरेट करती है। यह सर्विस ग्रुप कंपनियों को दी जाती हैं। ITES से रेवेन्यू बढ़कर 2,459.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 2,389.6 करोड़ रुपये था। इस सेगमेंट से 330 करोड़ रुपये प्रॉफिट रहा। यह पिछले साल की तुलना में थोड़ा ज्यादा है।
ऑपरेशन्स रेवेन्यू में तीन प्रतिशत गिरावट
इन सभी फायदों के बावजूद, ऑपरेशन्स से रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई। यह 3 प्रतिशत घटकर 5,340.1 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 5,518.1 करोड़ रुपये था। विज्ञापन स्पेस और एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स की बिक्री घटी। इसी कारण इन सेगमेंट से नेट सेल 2,880.9 करोड़ रुपये रह गई। इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट आई। प्रॉफिट में भी कमी देखी गई है। यह 1,049 करोड़ रुपये से गिरकर 920 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, टोटल रेवेन्यू में 3 प्रतिशत की बढ़त रही। वही नेट प्रॉफिट 1,436.9 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा।
10,000 से ज्यादा एम्प्लॉयीज को सपोर्ट करता है Google
Google India ने FY25 में अपने कर्मचारियों पर दिल खोलकर निवेश किया।। कंपनी ने स्टाफ बेनेफिट्स को 7.9% से बढ़ाकर 2,145.9 करोड़ रुपये कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण सैलरी में हुआ 13.4 प्रतिशत का इजाफा है। हालांकि, शेयर बेस्ड पैमेंट में 5.5 प्रतिशत की मामूली कमी आई। कंपनी का कुल खर्च 4,136.3 करोड़ रुपये के स्तर पर बना रहा।
बता दें कि भारत में Google के यूज़र बेस की संख्या एक अरब से ज्यादा है। यह दुनिया में कंपनी का सबसे बड़ा यूज़र बेस है। देश भर में काम कर रहे 10,000 कर्मचारी कंपनी की इस सफलता को मजबूती दे रहे हैं।
Summary:
Google India ने FY25 में शानदार नतीजे दर्ज किए। ग्रॉस एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 11.3% बढ़कर 34,742 करोड़ रुपये हो गया। एंटरप्राइज और ITES सेगमेंट ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। ऑपरेशन्स रेवेन्यू में 3% गिरावट आई। हालांकि, कुल रेवेन्यू 6,115.9 करोड़ रुपये तक बढ़ा। नेट प्रॉफिट 1,436.9 करोड़ रुपये लगभग स्थिर रहा। कंपनी ने कर्मचारियों पर 7.9% खर्च बढ़ाया। भारत में एक अरब से ज्यादा Google यूजर्स हैं ।
