FSSAI पर शिकायत करना पड़ा भारी! Food Influencers के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 08, 2026


हाल ही में दर्ज हुई FIR से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक डिजिटल गैंग FSSAI की इमेज बिगाड़ने की है। FIR से पता चला है कि यह मामला सिर्फ आलोचना का नहीं बल्कि एक सोची-समझी मुहिम का हिस्सा है। इसमें फूड सेफ्टी को लेकर गलत जानकारी फैलाई गई। इतनी ही नहीं, FSSAI की साख को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। 

FSSAI में डेटा लीक का खतरा

इस पूरे मामले में FSSAI के डेटा और गोपनीय दस्तावेज लीक होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। वे यह पता लगा रहे हैं कि क्या किसी ने बिना पूछे सरकारी फाइलों को हाथ लगाया। क्या डेटा को जानबूझकर बदला गया और गलत तरीके से दिखाया गया?

यह भी आरोप है कि चोरी किए गए डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल इंटरनेट पर झूठी खबरें फैलाने के लिए किया गया। इस घटना ने सरकारी विभागों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) से जानकारी मांगी गई है। पुलिस पता लगा रही है कि वह अकाउंट किसका है और कहां से एक्टिव है। अधिकारी उस व्यक्ति की इंटरनेट एक्टिविटी और ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रहे हैं। यह मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। ऐसे में IT एक्ट और अन्य क्रिमिनल लॉ लागू किए जा सकते हैं।

फेक जानकारी रोकने की नई पहल

इंटरनेट पर खाने-पीने की झूठी खबरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना सोचे-समझे किए गए दावों से लोगों में डर फैल सकता है। इससे अच्छे ब्रांड्स और बिजनेस को भी काफी नुकसान होता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन्फ्लुएंसर किसी भी दावे से पहले वैज्ञानिक जांच ज़रूर करें। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि इन्फ्लुएंसर अपनी जिम्मेदारी समझें। 

बोलने की आजादी या जिम्मेदारी?

इस विवाद ने एक नई बहस को शुरू कर दी है। जहां एक ओर अधिकारियों का मानना है कि यह मामला डेटा के गलत इस्तेमाल और गलत जानकारी से जुड़ा है। वहीं आलोचक कहते हैं कि इससे डिजिटल फ्री स्पीच पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता हैं कि क्या बिना जांच-पड़ताल के कुछ भी बोलने वाले इन्फ्लुएंसर्स पर केस होना चाहिए? सबसे बड़ी चुनौती यह है कि फ्री स्पीच और जिम्मेदारी के बीच तालमेल कैसे बिठाया जाए।

60-Word Summary:

हाल ही में FIR में एक डिजिटल साजिश का खुलासा हुआ है। आरोप है कि FSSAI की छवि खराब करने के लिए फेक जानकारी फैलाई गई। कई अकाउंट्स ने मिलकर पोस्ट वायरल किया। डेटा लीक करने का मामला भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जानकारी मांगी गई है। इस मामले ने डिजिटल कंटेंट की जिम्मेदारी पर नई बहस छेड़ दी है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 560 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online