दुबई ने लॉन्च की दुनिया की सबसे हाई-टेक Self-Driving Taxi, जानें कैसे करेंगी काम।


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 09, 2026


दुनिया की सबसे स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में दुबई ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने पूरी तरह ऑटोनॉमस रोबोट टैक्सियां लॉन्च की हैं। ये टैक्सियां ‘Baidu Apollo Go’ राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। खास बात यह है कि ये बिना किसी सेफ्टी ड्राइवर के चलेंगी। आम टैक्सियों की तरह ही यह भी सड़कों पर नजर आएगी। 

कमर्शियल ट्रायल के लिए RTA ने दी हरी झंडी

बता दें कि RTA ने ‘Baidu Apollo Go’ को दुबई में पूरी तरह ड्राइवरलेस गाड़ियां चलाने का पहला परमिट दिया है। इसके तहत बिना किसी ड्राइवर के पब्लिक सड़कों पर कमर्शियल सर्विस और ट्रायल संभव होगा। यह 2026 की शुरुआत में ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी सर्विस का आधार बनेगा। 

ऐसे में टेक्नोलॉजी अब केवल पायलट ट्रायल तक सीमित नहीं होगी। बल्कि सीधे दुबई की सड़कों पर दौड़ती हुई दिखाई देगी।

दुबई की हाईटेक ट्रांसपोर्ट योजना

सरकार ने इस नई पहल को सपोर्ट करने के लिए दुबई में एक खास कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर ऑटोनॉमस टैक्सियों के पूरे फ्लीट को मैनेज करेगा। इन सेंटर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।  इतना ही नहीं, ट्रेनिंग और सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह सेंटर दिखाता है कि दुबई नई टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जल्द ही पूरे दुबई में पहुंचेगी Robotaxi

बताते चलें कि अभी यह सर्विस जुमेराह और उम्म सुकेम जैसे क्षेत्रों से शुरू हो रही है। लेकिन जल्द ही इसका विस्तार पूरे दुबई शहर में किया जाएगा। सरकार फिलहाल इसे अलग-अलग फेज में लागू कर रही है। जिससे सुरक्षा और भरोसे की पूरी जांच हो सके। एक बार सफल होने के बाद, यह रोबोटैक्सी पूरे शहर के लिए उपलब्ध होगी।

इनोवेशन और रेगुलेशन का बेहतरीन तालमेल

दुबई के इस ऑटोनॉमस टैक्सी प्रोजेक्ट के पीछे इनोवेशन और सरकारी नियमों बेहतरीन तालमेल है। जहां एक ओर ट्रैफिक नियम ऑटोनॉमस चलाने की अनुमति देते हैं।  वही डेटा-ड्रिवन सिस्टम रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ऑप्टिमाइज़ेशन को सपोर्ट करता है। ताकि सफर पूरी तरह से सुरक्षित रहे। यह फ्रेमवर्क दुबई के ग्लोबल लेबोरेटरी विज़न का ही एक हिस्सा है।

RTA का पहला ऐतिहासिक परमिट

दुबई में सेल्फ-ड्राइविंग रोबोट टैक्सी शुरू हो गई हैं। अब शहर के खास इलाकों में रोबोटैक्सी आसानी से उपलब्ध होगी। यूजर्स ऐप के जरिए कभी भी (24/7) बुकिंग कर सकेंगे। इसके ड्राइवरलेस टेक्नोलॉजी के कई फायदे होंगे। जैसे पॉल्युशन कम होगा। ट्रांसपोर्ट की कॉस्ट भी कम होगी। सबसे खास बात ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।  दुनियाभर में बड़ी संख्या में ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट किया जा रहा है। भविष्य में ड्राइवरलेस कार्स रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनेगी।

Summary:

दुबई ने पूरी तरह ड्राइवरलेस रोबोट टैक्सियों का लॉन्च किया है। यह कमर्शियल ट्रायल और आम सड़कों पर चलेगी।  ड्राइवरलेस टैक्सी सर्विस पहले जुमेराह और उम्म सुकेम में शुरू की जाएगी। सफल परीक्षण के बाद जल्द ही पूरे शहर में उपलब्ध होगी। RTA के कंट्रोल सेंटर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। इससे ट्रैफिक और प्रदूषण कम होगा। ट्रेवल एक्सपीरियंस और भी बेहतर और सुरक्षित बनेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 494 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online