Dr. Reddy's Laboratories का बड़ा फैसला, भारत में वायरल वेट लॉस दवा ‘Wegovy’ 60% छूट पर उपलब्ध


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 20, 2026


भारत की टॉप फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज़ अब दुनिया की मशहूर वेट-लॉस मेडिसिन ‘वेगोवी’ (Wegovy) का सस्ता वर्ज़न लॉन्च कर रही है। यह नोवो नॉर्डिस्क की का एक जेनेरिक ऑप्शन होगा। इस कदम से मोटापे का इलाज काफी किफायती होगा। खास बात यह है कि यह दवा भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं, एक्सपर्ट्स का तो यह भी मानना है कि इसका हर साल अरबों डॉलर का मार्केट होगा। 

अब मोटापे का इलाज होगा किफायती

Wegovy की बात करें तो यह सेमाग्लूटाइड मॉलिक्यूल पर बनी है। दुनिया भर में मोटापे की सबसे ज्यादा प्रिस्क्राइब की जानें वाली दवाओं में से एक है। भारत में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। सबसे कम डोज़ की कीमत लगभग ₹10,850 है। वही हाई डोज़ की प्राइस लगभग ₹16,400 तक जाती है। देशभर में मोटापे की रेट तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद, यह दवा कई मरीजों की पहुंच से बाहर है।

डॉ. रेड्डी जल्द ला रहा है किफायती ‘Wegovy’ वर्जन

हाल ही में डॉ. रेड्डी के को-चेयरमैन और MD जी वी प्रसाद ने हैदराबाद में बायोएशिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने रॉयटर्स के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया की कंपनी अपने जेनेरिक वर्ज़न की कीमत 60% तक कम रखना चाहती है। इससे यह दवा एक किफायती ऑप्शन बन जाएगी। को-चेयरमैन ने आगे कहा कि ओरिजिनल दवा की तुलना में 50 से 60% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

पेटेंट खत्म होने पर मिलेगी सस्ती दवाएं 

बता दें कि ‘सेमाग्लूटाइड’ का पेटेंट मार्च 2026 में खत्म होने वाला है। इससे डॉ. रेड्डीज़ जैसे जेनेरिक मैन्युफैक्चरर कम प्राइस वाले वर्ज़न बनाने और बेचने में सक्षम होंगे। पिछले महीने कंपनी को ‘Ozempic’ का जेनेरिक बनाने और बेचने के लिए भारत में रेगुलेटरी अप्रूवल मिला। ऐसे में अब कंपनी ‘वेगोवी’ (Wegovy) के लिए फाइनल अप्रूवल का इंतजार कर रही है।

सप्लाई चेन और लोकल पार्टनरशिप पर फोकस

बताते चलें कि डॉ. रेड्डीज़ के पास काफी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी है। कंपनी डिमांड पूरी करने के लिए लोकल पार्टनर्स के साथ काम करने की योजना बना रही है। लॉन्च के पहले साल में कंपनी का टारगेट लगभग 12 मिलियन इंजेक्टेबल सेमाग्लूटाइड पेन बेचना है। जी वी प्रसाद ने कहा कि कई जेनेरिक मैन्युफैक्चरर्स मार्केट में आने की उम्मीद है। अब यह मार्केट कॉम्पिटिशन तय करेगा की किस ब्रांड का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा होगा।

हर मरीज तक पहुंचेगा किफायती इलाज

डॉ. रेड्डीज़ अब मोटापे की सस्ती दवाओं बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। जैसे-जैसे मोटापा भारत और दुनिया में बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन रहा है। हर मरीज तक असरदार इलाज पहुंचाना चुनौती बन गया है। ऐसे में यह दवाएं सबके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। इससे न केवल मरीजों को फायदा होगा। बल्कि ब्रांडेड ड्रग मार्केट में भी बदलाव आएगा।

60 Word Summary:

भारत की फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज़ जल्द Wegovy का सस्ता जेनेरिक वर्ज़न लॉन्च कर रही है। यह दवा मोटापे के इलाज को किफायती बनाएगी। कंपनी इसे भारत और दुनिया के कई हिस्सों में उपलब्ध कराएगी। को-चेयरमैन जी वी प्रसाद ने बताया कि दवाई कि कीमत ब्रांडेड दवा से 50-60% कम होगी। पेटेंट खत्म होने के बाद कई जेनेरिक कंपनियां मार्केट में आएंगी। कंपनी का लक्ष्य पहले साल में 12 मिलियन पेन बेचना है। 


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 504 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online