दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल त्यौहार से पहले सरकार ने एक महवपूर्ण फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने वेलफेयर पहल के तहत नई स्कीम को मंजूरी दी है। अब आर्थिक रूप से कमजोर (BPL) परिवारों को होली और दिवाली पर फ्री LPG गैस सिलेंडर मिलेंगे। इस योजना से फेस्टिव सीजन में घरेलू खर्च को राहत मिलेगी।

होली-दिवाली पर Free गैस, कैबिनेट से मिली मंजूरी
बता दें कि मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस स्कीम के लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सरकार का कहना है कि यह कदम एक प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करता है। यह वादा दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान किया गया था। जहां होली और दिवाली पर फ्री LPG सिलेंडर देने की बात कही गई थी। साथ ही, BPL परिवारों को 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने का ऐलान किया गया था।
SMS अलर्ट से लाभार्थियों को तुरंत जानकारी
अधिकारियों के अनुसार, यह योजना होली से लागू होगी। इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए दी जाएगी। एक सिलेंडर की रकम सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे ट्रांज़ैक्शन प्रक्रिया में भरोसा बना रहेगा। इसके अलावा, बेनेफिशयरी अपने रेगुलर गैस डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर खरीद सकेंगे। अमाउंट खाते में आने पर SMS अलर्ट भी भेजा जाएगा।
किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि गरीब वर्ग के लिए 500 रुपये में LPG सिलेंडर देने का फैसला अभी नहीं हुआ है। सरकारी अधिकारी बताते हैं कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर राशन कार्ड धारकों के लिए है। मौजूदा राशन कार्ड डेटाबेस के जरिए योग्य लाभार्थियों की पहचान कर ली गई है। यह फायदा पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेमवर्क के तहत गरीब परिवारों को दिया जाएगा। होली के बाद, इन परिवारों को एक सिलेंडर की कीमत के बराबर (लगभग 850 रुपये) की आर्थिक सहायता मिलेगी।
कैसे मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर
दिल्ली बीजेपी सरकार ने आगे बताया की इस योजना में सिलेंडर का फिजिकल डिस्ट्रीब्यूशन नहीं होगा। इसके बजाय, एक सिलेंडर की कीमत के बराबर राशि सीधे DBT सिस्टम के जरिए बैंक खाते में जमा की जाएगी। लाभार्थियों को अपने आधार से जुड़े बैंक खाते की जरूरत होगी। इसके अलावा, राशन कार्ड भी जरूरी डॉक्यूमेंट है। सरकार के मुताबिक, इस योजना से दिल्ली के 1.7 मिलियन से अधिक परिवारों को फायदा होगा।
Summary:
दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए होली और दिवाली पर फ्री LPG सिलेंडर योजना की मंजूरी दी है। योजना के तहत एक सिलेंडर की कीमत सीधे DBT के जरिए बैंक खातों में भेजी जाएगी। राशन कार्ड और आधार जरूरी हैं। कैबिनेट ने इसके लिए 300 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। होली के बाद लगभग 1.7 मिलियन परिवारों को 850 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
