Govt का नया आदेश जारी! अब सिर्फ अस्पताल, स्कूल और कॉलेजों को ही मिलेंगे Commercial Cylinder


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 12, 2026


देश में  LPG सप्लाई को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। दरअसल भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोकने का निर्देश दिया है। कंपनियों के निर्देश के अनुसार, फिलहाल नॉन-डोमेस्टिक LPG सिलेंडर की सप्लाई केवल अस्पतालों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनल को ही की जाएगी। इस फैसले के बाद रेस्टोरेंट, होटल और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को झटका लगा है। फिलहाल इन जगहों पर नॉन-डोमेस्टिक LPG पर रोक लग गई है।

यह आदेश केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के निर्देश के बाद दिया गया। इस समय सरकार भी सीमित सप्लाई को संभालने की कोशिश कर रही है।

क्या भारत में थमेगी LPG की रफ्तार?

पिछले कुछ समय से वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब एनर्जी सप्लाई पर भी दिखने लगा है। इससे दुनिया भर की सप्लाई चैन पर दबाव बढ़ रहा है। गौरतलब है कि भारत को मिलने वाले कई LPG शिपमेंट मिडिल ईस्ट से आते हैं। ऐसे में वहां तनाव बढ़ने पर शिपिंग रूट और प्रोडक्शन प्रभावित हो रहे हैं।

भारत अपनी LPG जरूरतों के लिए काफी हद तक एक्सपोर्ट पर निर्भर है। इस बीच सप्लाई रुकने के डर से सरकार काफी सतर्क हो गई हैं। हाउसहोल्ड सप्लाई में कोई कमी न आए, इसके लिए अब महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

LPG सप्लाई रुकने से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ी चिंता

भारत में एलपीजी की सप्लाई अचानक कम होने से रेस्टोरेंट और होटल के किचन प्रभावित हो रहे हैं। हॉस्पिटैलिटी  बिज़नेस पूरी तरह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं। अचानक सप्लाई रुकने से अब रोजमर्रा के कामकाज में काफी परेशानी आ रही है। 

इंडस्ट्री ग्रुप्स ने चेतावनी दी है कि अगर कमी जारी रही, तो कुछ रेस्टोरेंट या किचन कुछ समय के लिए बंद करना पड़ सकता है। ये समस्या खासकर बड़े शहरों में गंभीर है, जहां कमर्शियल LPG की डिमांड ज़्यादा है।

घरेलू LPG सिलिंडर को दी जाएगी प्राथमिकता

दुनियाभर में चल रही टेंशन के बीच सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है। संकट के दौरान, सबसे पहले घरों में कुकिंग गैस सप्लाई की जाएगी। अधिकारियों ने रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे प्रोपेन और ब्यूटेन से ज्यादा से ज्यादा LPG तैयार करें। सबसे पहले यह फ्यूल घरेलू कंज्यूमर्स तक पहुंचे। इसके साथ ही, मार्केट में ‘पैनिक बाइंग’ को रोकने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब एक गैस सिलेंडर बुक करने के बाद अगला सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कराया जा सकेगा। पहले यह समय 21 दिन था ।


सप्लाई को स्थिर करने के लिए टेम्पररी उपाय

अधिकारियों का कहना है कि ये पाबंदियां सिर्फ थोड़े समय के लिए हैं।  इनका मुख्य उद्देश्य सप्लाई चेन को फिर से ट्रैक पर लाना है। हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसी ज़रूरी सर्विसेज़ को प्राथमिकता दी गई है। ताकि जरूरी ऑपरेशन बिना किसी रुकावट के चलते रहें। अधिकारियों ने आगे बताया है कि जैसे ही दुनिया भर की स्थिति सामान्य होगी, कमर्शियल गैस की सप्लाई फिर से पहले जैसी हो जाएगी।

60-Words Summary-

देश में LPG सप्लाई को लेकर नया निर्देश जारी हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फिलहाल कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। अब नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर केवल अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को मिलेंगे। इस फैसले से होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर चिंता बढ़ गई हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। सरकार ने घरेलू LPG को प्राथमिकता दी है। सिलेंडर बुकिंग के बीच के अंतराल को 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 528 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online