अब Claude बनेगा आपका ‘Digital Assistant’! ये अपडेटेड Features देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 30, 2026


हाल ही में एक टॉप AI कंपनी ने अपने  ‘Claude’ मॉडल को अपडेट किया है। अब यह AI सीधे आपके कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकेगा। यह आपके कमांड मिलते ही खुद काम पूरे करने में सक्षम है। इस नए अपडेट के साथ कंपनी अब ‘ओपनक्लॉ’ जैसे पर्सनल एजेंट  फ्रेमवर्क के साथ कम्पीट कर सकती है। 

दरअसल कंपनी ने 23 मार्च को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी बारे में जानकारी साझा दी। इसमें ‘क्लाउड कोड’ और ‘क्लाउड कोवर्क’ जैसे टूल्स के लिए खास फीचर्स के बारे में बताया गया।

‘Claude’ अब सीधे कंट्रोल करेगा कंप्यूटर 

Claude के नए अपग्रेड के बाद अब यह कंप्यूटर को सीधे कंट्रोल कर सकता है। इससे AI एजेंट की दौड़ में ‘OpenClaw’ जैसे टूल्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। यह AI अब फाइलें खोल सकता है। वेब ब्राउज़र चला सकता है। इंटरनेट चला सकता है। यहां तक कि स्प्रेडशीट भी एडिट कर सकता है। किसी टास्क पर काम करने से पहले ये Slack या Calendar जैसे ऐप्स की मदद लेता है। अगर कोई ऐप कनेक्टेड नहीं है, तो यह खुद स्क्रीन पर नेविगेट, क्लिक और पॉइंट करके आपका काम पूरा कर देता है।

‘Claude AI’ अब संभालेगा आपका लैपटॉप

हाल ही में कंपनी ने इन फीचर्स को दिखाने के लिए YouTube पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें दिखाया गया है कि यह सिस्टम असल में कैसे काम करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप अपने फोन से कंप्यूटर को कोई फाइल भेजने का कमांड देते हैं। तो क्लॉड AI खुद लैपटॉप पर वह फाइल सर्च कर, उसे ईमेल या मीटिंग इनविटेशन में जोड़ देगा। 

इतना ही नहीं, यह एक साथ 150 फोटो का साइज बदलकर उन पर कंपनी का लोगो भी लगा सकता है। यह सिस्टम बिना किसी गलती के मुश्किल काम भी चुटकियों में पूरा कर लेता है।

AI बनेगा आपका पर्सनल कंप्यूटर ऑपरेटर

‘Claude’ अब एक जैसे कामों को खुद संभाल सकता है। यह आपके डेली रूटीन के कामों को भी स्मार्टली मैनेज कर सकता है। जैसे हर सुबह ईमेल चेक करना। खास बात यह है कि Claude अलग-अलग सेशन में भी जानकारी याद रखता है। जिससे काम करने का तरीका बेहतर होता जाता है। हालांकि, कंपनी ने माना है कि यह तकनीक अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है और कभी-कभी गलतियां हो सकती हैं।

Pro और Max यूज़र्स के लिए नया फीचर

कंपनी ने बताया कि सिस्टम में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके। फिलहाल यह फीचर सिर्फ ‘Claude Pro’ और ‘Claude Max’ यूजर्स  के लिए उपलब्ध है। खास तौर पर macOS पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यूज़र्स डेस्कटॉप सेटिंग्स में जाकर इसे खुद ऑन कर सकते है। ‘OpenClaw की सफलता के बाद, क्लॉड का यह नया अपडेट AI कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन को और बढ़ा देगा।

60-Words Summary:

टॉप AI कंपनी ने ‘Claude AI] को बड़ा अपग्रेड दिया है। अब यह कंप्यूटर को सीधे कंट्रोल कर सकता है। यह फाइल ओपन करने,  वेब ब्राउज़र चलाने और फोटो एडिट करने जैसे काम चुटकियों में कर लेता है। AI खुद स्क्रीन पर क्लिक कर काम पूरा कर सकता है। यह रोज़ के काम संभालने में भी सक्षम है। हालांकि तकनीक अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है। यह फीचर फिलहाल Pro और Max यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online