दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने फेस्टिव सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। 25 अक्टूबर से विशेष ट्रेनें शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें मुंबई, पुणे और सोलापुर से चलकर उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक जाएंगी। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ट्रैवेलिंग में राहत मिलेगी। साथ ही स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम होगी।

मुंबई डिवीजन से चार विशेष ट्रेनें शुरू
फेस्टिव सीजन में यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मुंबई डिवीजन से चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें शामिल है-
सीएसएमटी- गोरखपुर स्पेशल (01079)
रात 11:30 बजे रवाना होगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल (01143)
सुबह 10:30 बजे रवाना होगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल (01017)
दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी।
पनवेल–चिपलून अनरिजर्व्ड स्पेशल (01159)
शाम 4:40 बजे रवाना होगी।
बता दें कि ये ट्रेनें ठाणे, नासिक, भुसावल, भोपाल और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशन पर रुकेंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
पुणे डिवीजन से उत्तर भारत के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी
फेस्टिव सीजन में मुंबई के अलावा पुणे डिवीजन से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन और उनका डिपार्चर टाइम इस प्रकार है-
पुणे -गोरखपुर (01415)
सुबह 6:50 बजे
पुणे – दानापुर (01449)
दोपहर 3:30 बजे
खड़की – सांगानेर (01407)
सुबह 9:45 बजे
दौंड – कलबुर्गी (01421)
सुबह 5:00 बजे
कोल्हापुर – कलबुर्गी (01451)
सुबह 6:10 बजे
पुणे – हज़रत निज़ामुद्दीन (01483)
शाम 6:30 बजे
Central Railway: फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची
ये सभी फेस्टिव स्पेशल ट्रेन, 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। पूरी लिस्ट इस प्रकार है-
| ट्रेन नंबर | रूट | कैटेगरी |
| 1079 | सीएसएमटी – गोरखपुर | स्पेशल |
| 1143 | एलटीटी – दानापुर | स्पेशल |
| 1017 | एलटीटी – दानापुर | स्पेशल |
| 1159 | पनवेल – चिपलून | अनारक्षित स्पेशल |
| 1415 | पुणे – गोरखपुर | स्पेशल |
| 1449 | पुणे – दानापुर | स्पेशल |
| 1483 | पुणे – हज़रत निज़ामुद्दीन | स्पेशल |
| 1407 | खड़की – सांगानेर | स्पेशल |
| 1421 | दौंड – कलबुर्गी | अनारक्षित स्पेशल |
| 1451 | कोल्हापुर – कलबुर्गी | स्पेशल |
| 1422 | कलबुर्गी – दौंड | अनारक्षित स्पेशल |
| 1452 | कलबुर्गी – कोल्हापुर | स्पेशल |
Summary:
दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर सेंट्रल रेलवे ने फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें मुंबई, पुणे और सोलापुर से उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक जाएंगी। मुंबई और पुणे डिवीज़न से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्टेशनों पर भीड़ कम होगी। त्योहारों के दौरान प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान होगा।
