भारत में अब हाई-स्पीड रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में, 744 km लंबा चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। यह मेगा प्रोजेक्ट दक्षिण भारत में यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा। रिपोर्ट के अनुसार, इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 10-12 घंटे से घटकर करीब 02 से 2.5 घंटे रह जाएगा।
इस कॉरिडोर (Chennai- Hyderabad Bullet Train Corridor) पर ट्रेनें 320 से 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। यह पहल न केवल शहरों के बीच आवाजाही तेज करेगी। बल्कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के आर्थिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से दक्षिण भारत के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।

बड़े शहरों को जोड़ेगा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
यह बुलेट ट्रेन रूट हैदराबाद, अमरावती, तिरुपति और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को आपस में जोड़ेगा। इनमें हैदराबाद, शमशाबाद, नारकेटपल्ली, सूर्यपेट, अमरावती, गुंटूर, ओंगोल, नेल्लोर, तिरुपति और चेन्नई शामिल हैं। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर से सफर आसान होगा। सबसे खास बात यह है कि टूरिज्म और बिजनेस को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में शहरों का विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए स्टेशन
बता दें कि इस कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि इन स्टेशनों को ‘ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट’ यानी टीओडी (TOD) मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसका मतलब है कि बुलेट ट्रेन स्टेशनों के आसपास केवल ट्रेन के अलावा शानदार मार्केट, ऑफिस और रहने के लिए रेजिडेंशियल एरिया भी विकसित होंगे। इससे स्टेशनों के आस-पास का पूरा इलाका एक हाई-टेक कमर्शियल हब बन जाएगा।
दक्षिण भारत में बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉरिडोर दक्षिण भारत में एक शक्तिशाली ‘आर्थिक त्रिकोण’ ‘ (South India Economic Triangle) तैयार करेगा। यह प्रोजेक्ट चेन्नई के पोर्ट्स और हैदराबाद के बिजनेस हब को एक साथ लाएगा। साथ ही, अमरावती और गुंटूर भी इस नेटवर्क का हिस्सा बनेंगे। अर्बन इंफ्रा ग्रुप की MD और CEO ममता शाह का कहना है कि बुलेट ट्रेन को बस और मेट्रो जैसी सेवाओं से जोड़ना जरूरी है। अगर ऐसा हुआ, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाएंगे। इससे बिजनेस में तेजी आएगी। जिससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा।
शिंकनसेन-टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
बताते चलें कि यह प्रोजेक्ट जापानी शिंकनसेन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल होंगी। इसमें खास ट्रैक, एडवांस सिग्नल और सेफ्टी के लिए हाई-टेक सिस्टम इंस्टॉल किए जाएंगे। इसके अलावा, पूरे रूट को बाकी सड़कों या रास्तों से अलग (ग्रेड-सेपरेटेड) रखा जाएगा। ताकि ट्रेन बिना किसी रुकावट के दौड़ सके।
तैयारियां पूरी, अब मंजूरी का इंतजार
चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शुरुआती काम अब रफ्तार पकड़ चुका है। इस संबंध में, सर्वे और रूट की विस्तृत रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है। फिलहाल, इसे फाइनल अप्रूवल के लिए राज्य सरकारों को भेज दिया गया है। सरकार के हवाले से हरी झंडी मिलते ही, विस्तृत योजना और फंडिंग तय की जाएगी। एक बार शुरू होने के बाद, यह कॉरिडोर दक्षिण भारत की तस्वीर बदल देगा। इस प्रोजेक्ट से निश्चित तौर पर बिजनेस और इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा।
60-Words Summary-
भारत में हाई-स्पीड रेल का तेजी से विस्तार हो रहा है। चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 744 km लंबा होगा। इससे ट्रेवल टाइम 10 से 12 घंटे से घटकर 2 से 2.5 घंटे रह जाएगा। ट्रेनें 320 से 350 kmph की रफ्तार से चलेंगी। यह रूट हैदराबाद, अमरावती, तिरुपति और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को जोड़ेगा। सभी स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे टूरिज्म, बिजनेस और पूरे दक्षिण भारत के डेवलपमेंट को बूस्ट मिलेगा।
