अब नहीं रुकेगी LPG सप्लाई, Iran-Israel तनाव के बीच कनाडा बना भारत का नया एनर्जी पार्टनर!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 14, 2026


कनाडा ने अब भारत को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है। दरअसल पिछले कुछ समय से, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते भारत की गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस बीच, प्रमुख मेरीटाइम रुट्स से आने वाले एनर्जी शिपमेंट्स को रोक दिया है। इससे भारत की इंडस्ट्री और कमर्शियल सेक्टर में चिंता बढ़ गई है। 

कनाडा के साथ इस कोलैबोरेशन से भारत को एनर्जी इम्पोर्ट्स के लिए नए ऑप्शन मिलेंगे। ऐसे में, भारत को LPG के लिए किसी एक क्षेत्र पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, इस स्थिति में कुकिंग गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

वेस्ट एशिया तनाव से LPG सप्लाई पर असर

भारत में LPG की कमी की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है। खासकर इज़राइल और ईरान के बीच टकराव से हालात और मुश्किल हो गए हैं। इससे क्षेत्र में शिपिंग और ऊर्जा सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। होर्मुज़ जलडमरू जैसे अहम रुट्स पर भी काफी असर पड़ा है। यह रूट दुनिया भर में ऑइल और गैस की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारत अपनी LPG रिक्विरेमेंट के लिए पूरी तरह एक्सपोर्ट पर निर्भर है। मिडिल ईस्ट में चल रहे इस घमासान का सीधा असर अब इंडियन मार्केट्स पर दिखने लगा है। खासतौर पर होटल और रेस्टोरेंट को कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कमर्शियल गैस की कमी से रेस्टोरेंट परेशान

LPG की कमी का असर अब कई सेक्टर्स में दिखने लगा है। गैस की कमी के चलते कई होटल्स और रेस्टोरेंट्स का कामकाज ठप हो गया है। इस वजह से कुछ रेस्टोरेंट ने तो मजबूरी में अपने मेन्यू ऑप्शंस तक कम कर दिए हैं।  हालांकि अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि घरेलू LPG की सप्लाई फिलहाल स्थिर है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों पर रोक का मकसद घरों में कुकिंग गैस की उपलब्धता बनाए रखना है।

एनर्जी इंपोर्ट के लिए भारत का नया ‘Plan B’

कनाडा का LPG सप्लाई प्रस्ताव भारत के लिए एक नया विकल्प बन सकता है। अब भारत केवल मिडिल ईस्ट के भरोसे नहीं रहेगा। भारत का लक्ष्य मिडिल ईस्ट पर निर्भरता कम कर, अपनी फ्यूल सप्लाई को मजबूत करना है। 

इस बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए अब किसी एक के ही भरोसे बैठना बहुत रिस्की है। इसलिए भारत अब हर बड़े झटके से बचने के लिए पहले से तैयारी कर रहा है।

60-Words Summary:

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की LPG सप्लाई पर असर पड़ा है। खासकर इज़राइल-ईरान टकराव से एनर्जी शिपमेंट प्रभावित हुए हैं। इसी बीच कनाडा ने भारत को LPG सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है। इससे भारत को नया विकल्प मिल सकता है। अब देश को किसी एक क्षेत्र पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गैस सप्लाई को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 527 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online