भारतीय राइड-हेलिंग सेक्टर में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi App) लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक कोऑपरेटिव-बेस्ड कैब सर्विस होगी। इसे ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्राइवेट प्लेटफॉर्म्स की तरह लॉन्च किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लॉन्च टाइमलाइन तय हो चुकी है। शुरुआत दिल्ली-NCR से होने की संभावना है। इस सर्विस से टैक्सी बुकिंग का तरीका बदलने की उम्मीद है। साथ ही मौजूदा प्राइवेट कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलेगी।
Delhi-NCR से होगी भारत टैक्सी की शुरुआत
भारत की कोऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ जल्द ही दिल्ली-NCR में लॉन्च होने वाली है। यह सर्विस गवर्नमेंट बेस्ड कोऑपरेटिव मॉडल पर तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य भरोसेमंद, किफायती और ट्रांसपेरेंट कैब सर्विस उपलब्ध कराना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च के बाद इसे देशभर में विस्तार देने की योजना है।
फिलहाल भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। इससे यह देखा जा रहा है कि सर्विस कितनी ठीक से काम कर रही है। ड्राइवरों को क्या फायदा मिल रहा है, इसकी भी जांच हो रही है। इसके सफल परिक्षण के बाद सर्विस को धीरे-धीरे पूरे देश में शुरू किया जाएगा।
भारत टैक्सी लॉन्च पर क्या है नया अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत टैक्सी के 1 जनवरी 2026 से दिल्ली-NCR में शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह सर्विस दिल्ली के साथ NCR के प्रमुख इलाकों को कवर करेगी। हालांकि, सरकार की ओर से लॉन्च की तारीख को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद, मौजूदा तैयारियां इशारा करती हैं कि सर्विस तय समय पर लॉन्च होगी।
भारत टैक्सी से कैब सर्विस में बड़ा बदलाव?
अगर प्लान के अनुसार इसे लागू किया गया, तो भारत टैक्सी कैब मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह सर्विस राइडर्स और ड्राइवरों दोनों के लिए ज्यादा बैलेंस्ड सिस्टम देने का दावा करती है।
भारत टैक्सी को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड संचालित करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ज़ीरो-कमीशन मॉडल पर काम कर सकती है। इससे किराया कम हो सकता है। वहीं ड्राइवर्स की कमाई में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
सरकार के समर्थन से भारत टैक्सी (Bharat Taxi App) शुरू की जा रही है। यह एक कोऑपरेटिव मॉडल पर काम करेगी। यह प्राइवेट कैब ऐप्स का नया विकल्प बन सकती है।
Summary:
सरकार भारत टैक्सी नाम की नई कोऑपरेटिव कैब सर्विस लॉन्च करने जा रही है। यह ओला और उबर जैसी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्विस 1 जनवरी 2026 से दिल्ली-NCR में शुरू होगी। यह ज़ीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी। इसका उद्देश्य सस्ते राइड ऑप्शंस और ड्राइवरों को बेहतर कमाई देना है। पायलट ट्रायल के बाद इसे देशभर में लॉन्च किया जाएगा।
