इंडियन रेलवे जल्द ही यशवंतपुर (बेंगलुरु) और मडगांव (गोवा) के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इससे दोनों शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इतना ही नहीं, यह रूट कर्नाटक के IT हब को गोवा के प्रमुख टूरिस्ट हब से कनेक्ट करेगा। इस प्रपोजल को साउथ वेस्टर्न रेलवे, सदर्न रेलवे और कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया है।
यह ट्रेन करीब 700 किलोमीटर की दूरी को, लगभग 13 घंटे में तय करने की क्षमता रखती है। इससे यात्रा समय में काफी कमी आएगी।

Vande Bharat रूट के संभावित स्टॉप्स और टाइमिंग
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल इस रूट की टाइमिंग तय की जा रही है। यह ट्रेन यशवंतपुर से सुबह जल्दी रवाना हो सकती है। जिसके बाद यह शाम तक मडगांव पहुंचेगी। इस दौरान ट्रिप का समय करीब 13 घंटे 10 मिनट रह सकता है।
स्टॉपेज की बात करें तो यह रास्ते में हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड और पडिल स्टेशनों पर रुकेगी। इससे कर्नाटक के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। लंबी दूरी और मुश्किल रूट को देखते हुए, दो वंदे भारत ट्रेन सेट (रैक) लगाने का प्रस्ताव रखा गया हैं।
वंदे भारत की रफ्तार से जुड़ी कुछ बड़ी चुनौतियां
हाल ही सामने आई जानकारी से पता चलता कि वंदे भारत की स्पीड और ऑपरेशन्स के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। हालांकि यह ट्रेन160 km/h तक की स्पीड से चल सकती हैं। माना जा रहा है कि टोपोग्राफी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण एवरेज स्पीड काफी कम रहेगी। अधिकारियों का अनुमान है कि इसकी एवरेज स्पीड 50 km/h से भी कम रह सकती है। खासतौर पर कर्नाटक और गोवा के बीच पहाड़ी रास्तों पर स्पीड और भी धीमी रहेगी।
इसका मतलब है कि यह ट्रेन मौजूदा ट्रेन के मुकाबले बहुत फ़ास्ट नहीं होगी। फिलहाल रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव की को रिव्यु कर रहा है। इसके बाद टाइमटेबल, रूट अलाइनमेंट और मेंटेनेंस अरेंजमेंट पर फैसला लिया जाएगा।
ट्रैवल और टूरिज़्म को मिलेगा बूस्ट
अगर यह वंदे भारत सर्विस शुरू होती है, तो कोस्टल और इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। ट्रैवलिंग का समय कम होगा। मॉडर्न अमेनिटीज के साथ आरामदायक सफर सुनिश्चित होगा।
खासकर उन टूरिस्ट, स्टूडेंट्स और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए जो अक्सर बेंगलुरु और गोवा के बीच ज्यादा ट्रेवल करते हैं। यह प्रोजेक्ट वेस्टर्न रेल कॉरिडोर पर अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी अहम भूमिका निभाएगा।
60 Word Summary-
इंडियन रेलवे यशवंतपुर (बेंगलुरु) और मडगांव (गोवा) के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन 700km का सफर लगभग 13 घंटे में तय करेगी। रास्ते में हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड और पडिल जैसे स्टॉप होंगे। इससे कर्नाटक के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। मॉडर्न सुविधाओं से लेस यह ट्रेन- टूरिस्ट, स्टूडेंट्स और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए आरामदायक सफर सुनिश्चित करेगी।
