अब बेंगलुरु से हैदराबाद के बीच की दूरी मात्र 5 घंटे में तय हो सकेगी। जी हां, नेशनल हाईवे 44 (NH-44) के अपग्रेड के साथ ऐसा संभव होगा। इस हाईवे अपग्रेड का उद्देश्य यात्रा का समय कम करना है। साथ ही सड़क की गुणवत्ता को सुधारना है।

NH-44 से सिर्फ़ 5 घंटे में सफ़र
NH-44 कॉरिडोर को लेकर तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि NH-44 को छह-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे में बदलने का प्लान बनाया है। यह हाईवे बेंगलुरु और हैदराबाद को डायरेक्ट कनेक्ट करता है। अपग्रडेशन प्रोसेस के तहत इन सड़कों का विस्तार किया जाएगा। ट्रैफिक सिस्टम को ज्यादा स्मूथ बनाया जाएगा। इन रुट्स पर सिर्फ़ कुछ ही जगह से एंट्री और एग्जिट होगी। इससे गाड़ी चलाना आसान होगा।
बता दें कि फिलहाल इस रूट पर 8-9 घंटे का समय लगता है। लेकिन बदलाव के बाद एवरेज स्पीड बढ़ेगी। इसके चलते दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 5 घंटे में रह जाएगी।
सड़क सुधार की योजना
इस प्रोजेक्ट के तहत में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। जैसे-
• तेज़ गाड़ियों और लोकल ट्रैफिक को अलग रखने के लिए सड़क छह लेन की होगी।
• ट्रैफिक जाम और कंजेशन कम करने के लिए इंटरचेंज और एक्सेस-कंट्रोल डिजाइन होगा।
• तेज़ और सुरक्षित सफर के लिए सेफ्टी फीचर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा।
• ये फीचर्स भारत के एक्सप्रेसवे-स्टाइल कॉरिडोर की पहचान हैं। इन्हें खासतौर पर रोड सेफ्टी और लंबी दूरी के सफ़र के लिए डिज़ाइन किया गया है।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
H-44 कॉरिडोर न केवल समय की बचत करेगा बल्कि इसके कई महत्वपूर्ण फायदे भी होंगे। जैसे-
1. यात्रियों को सीधी सुविधा
डेली ट्रेवल करने वालों की थकान कम होगी।
2. अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा
बेहतर रोड कनेक्शन से व्यापार तेज़ होगा। फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन में आने वाली समस्याएं कम होगी। लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को फायदा मिलेगा।
3. पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा
आसान पहुंच से टूरिज्म बढ़ेगा। दोनों शहरों के बीच बिजनेस ट्रिप भी तेज़ होगी।
कब तक पूरा होगा NH-44 अपग्रेड प्रोजेक्ट?
हालांकि प्रोजेक्ट की पूरी टाइमलाइन अभी तय नहीं हुई है। फंडिंग को लेकर भी फाइनल अप्रूवल बाकी है। फिलहाल NH-44 अपग्रेड को बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह दक्षिण भारत में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा। अगर प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा होता है, तो दोनों शहरों के बीच सफर करीब पांच घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे यात्रियों और कमर्शियल ट्रैफिक दोनों को फायदा मिलेगा।
Summary:
बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच सफर अब तेज़ होने की उम्मीद है। NH-44 को छह लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे में अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है। इससे यात्रा का समय 8-9 घंटे से कम होकर करीब 5 घंटे रह जाएगा। बेहतर सड़क, स्मूथ ट्रैफिक और सेफ्टी फीचर्स से यात्रियों, व्यापार और पर्यटन तीनों को बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि प्रोजेक्ट की टाइमलाइन और फंडिंग को लेकर मंजूरी अभी बाकी है।
