हाल ही में बेंगलुरु के ट्रैफिक सिस्टम की एक चौंका देने वाली सच्चाई सामने आई है। यहां लाखों वाहन कानून की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। दरअसल AI कैमरों ने 4.2 लाख से ज्यादा ऐसे व्हीकल पकड़े हैं। इन व्हीकल की नंबर प्लेट या तो गलत थीं। या जानबूझकर खराब की गई थी। ऐसी स्थिति में, निश्चित तौर पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो हुआ। लेकिन चालान नहीं कटा।

तो आइए समझते हैं,क्या है पूरा मामला-
नॉन-स्टैंडर्ड नंबर प्लेट्स बनी चुनौती
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (BTP) के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। शहर में भारी संख्या में व्हीकल नॉन-स्टैंडर्ड नंबर प्लेट्स के साथ चल रहे हैं। ये प्लेट्स अक्सर AI बेस्ड ANPR कैमरों की पकड़ से बच जाती है। पिछले तीन सालों में समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है।
BTP ने खराब नंबर प्लेट्स से जुड़े 4.2 लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं। साल 2023 में जहां 1,50,861 केस सामने आए। वही 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,57,665 हो गई। नवंबर 2025 तक ही 1,50,861 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि यह समस्या हर साल तेजी से बढ़ रही है।
चोरी और एक्सीडेंट के केस सुलझाना मुश्किल
सीनियर अफसरों ने इस मामले पर कुछ ज़रूरी अपडेट्स शेयर की है। उन्होंने बताया कि टूटी या धुंधली नंबर प्लेट की वजह से लोग ट्रैफिक नियमों से बच जाते हैं। कई लोग जानबूझकर नंबर प्लेट पर टेप या कागज़ लगा देते हैं ताकि चालान न कटे। इससे ओवरस्पीडिंग और सिग्नल तोड़ने पर भी वे बच निकलते हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि खराब नंबर प्लेट की वजह से चोरी और एक्सीडेंट जैसे केस को सुलझाना मुश्किल हो जाता है।’
DCP अनूप शेट्टी की सख्त चेतावनी
सबसे बड़ी समस्या है कि CCTV फुटेज में नंबर साफ न होने की वजह से पुलिस को मुश्किल होती है। डिलीवरी वाहन आम तौर पर सही नंबर प्लेट लगाते हैं। वही कुछ लोग जानबूझकर छेड़छाड़ करते हैं। इस बारे में बात करते हुए DCP अनूप शेट्टी ने कहा कि जानबूझकर नंबर प्लेट बदलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे मामले अब सीधा पुलिस थानों में दर्ज किए जाएंगे।
हर गाड़ी पर अब होगी हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट
ट्रैफिक नियमों को लेकर अब पुलिस और भी सख्त हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRP) के जरिए इस फर्जीवाड़े को रोका जा सकता हैं। ट्रैफिक एक्सपर्ट प्रो. एम.एन. श्रीहरि ने कहा कि, ये टैम्पर-प्रूफ प्लेट्स ऐसे क्राइम रोकने में मददगार साबित होंगे। वही सीनियर BTP अफसरों ने चेतावनी दी है कि नियम उल्लंघन करने वालों से न केवल भारी जुर्माना वसूला जाएगा। बल्कि उनकी गाड़ियां भी ज़ब्त की जाएंगी।
ट्रैफिक मॉनिटर करेगा AI हेलमेट
इस ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए बेंगलुरु के इंजीनियर ने ‘AI हेलमेट’ डिज़ाइन किया है। यह AI-पावर्ड हेलमेट सड़क पर होने वाली हर गलती को खुद स्कैन और रिकॉर्ड कर लेगा। इतना ही नहीं, यह डेटा को अपने सरकरी पोर्टल पर भी अपलोड कर सकता है। पंकज ने इस स्मार्ट सोल्यूशन को पुलिस के ASTraM ऐप से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने जॉइंट कमिश्नर ऑफ ट्रैफिक, कार्तिक रेड्डी से मुलाकात की।
Summary:
बेंगलुरु के ट्रैफिक सिस्टम की एक गंभीर सच्चाई सामने आई है। AI कैमरों ने 4.2 लाख से ज्यादा वाहनों की गलत नंबर प्लेट पकड़ी। इससे चालान वसूल करना मुश्किल हो रहा है। यह समस्या हर साल बढ़ रही है। तीन साल में 4.2 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
