बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल BCCI ने गूगल के जेमिनी के साथ हाई-वैल्यू पार्टनरशिप की है। यह डील IPL 2026 सीज़न से पहले फाइनल हुई है। इसकी कीमत करीब 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है। IPL अब सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं रहा। यह एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। भारत से लेकर देश-विदेश तक तक इसकी व्यूअरशिप लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि टेक कंपनियां इसमें इंटरेस्ट दिखा रही हैं। यह डील बताती है कि डिजिटल ब्रांड अब क्रिकेट के माध्यम से ऑडियंस से कनेक्ट चाहते हैं।

IPL के लिए क्या मायने रखती है यह डील?
IPL दुनिया के मल्टी-बिलियन डॉलर स्पोर्ट्स लीगों में से एक है। यह न केवल यह क्रिकेट और मीडिया को साथ लाता है। बल्कि ब्रांड एंगेजमेंट के लिए भी यह शानदार प्लेटफार्म है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेक कंपनियां भी इस मंच पर नजरें जमा रही हैं। इस बीच, हाई-वैल्यू पार्टनरशिप हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। यह डील साबित करती है कि ग्लोबल मार्के टमें IPL का कमर्शियल पोटेंशियल लगातार बढ़ रहा है।
स्पॉन्सरशिप से BCCI को फाइनेंशियल सपोर्ट
BCCI अब अपने स्पॉन्सरशिप पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रहा है। यह पोर्टफोलियो बोर्ड के रेवेन्यू बेस को मज़बूत करता है। दरअसल यह पैसा ग्रासरूट क्रिकेट, घरेलू टूर्नामेंट और इंटरनेशनल मैच पर खर्च किया जाता है। इससे इंटरनेशनल मैच के आयोजन में भी बड़ी मदद मिलती है। सबसे खास बात यह है कि हाई इन्वेस्टमेंट की वजह से ऑडियंस को टिकट्स महंगे दामों में नहीं मिलते।
IPL के मैदान में ‘Google Gemini’ की एंट्री
‘Google अपनी ‘ Gemini’ ब्रांडिंग के जरिए AI की दुनिया में बड़ा दांव खेल रहा है। ऐसे में IPL के साथ यह पार्टनरशिप जेमिनी की ताकत दिखाने का बेहतरीन मौका है। IPL एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जिसकी डिजिटल व्यूअरशिप और फैन इंटरैक्शन बहुत ज़्यादा है। इस टाई-अप से गूगल का AI ब्रांड सीधे भारतीय दर्शकों के दिलों तक पहुंचाएगा।
फैंस के लिए AI और स्पोर्ट्स का नया अनुभव
IPL और गूगल का यह कोलैबोरेशन फैंस के लिए एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा। अब लाइव मैच के दौरान ऑडियंस को AI-पावर्ड कंटेंट और डेटा-बेस्ड जानकारी मिलेगी। यह AI टेक्नोलॉजी, ऐप और लाइव ब्रॉडकॉस्टिंग के जरिए क्रिकेट देखने के पैटर्न बदल देगी। सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी कई खास कैंपेन चलाए जाएंगे। यह स्पॉन्सरशिप केवल विज़िबिलिटी नहीं देती बल्कि टेक और स्पोर्ट्स को फैंस तक जोड़ती है।
IPL का बदलता बिज़नेस मॉडल
IPL की स्टार पावर, लगातार बड़े ग्लोबल और डोमेस्टिक ब्रांड्स को आकर्षित कर रही है। मीडिया राइट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बार 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। देशभर के स्टेडियम में 100 से ज्यादा मैच होंगे। जहां स्पॉन्सर्स को हर पल जबरदस्त विज़िबिलिटी मिलेगी। खासकर टेक कंपनियां स्पॉन्सरशिप में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। उन्हें भरोसा है कि यूथ और डिजिटल ऑडियंस आगे चलकर उनकी रेवेन्यू का महत्वपूर्ण जरिया बनेंगे।
स्पॉन्सरशिप से बदलेगा IPLका भविष्य
IPL 2026 सीज़न से पहले यह बड़ी स्पॉन्सरशिप कमर्शियल ग्रोथ को नई रफ्तार देती है। इस बदलाव में टेक कंपनियां अहम भूमिका निभा रही हैं। इस डील से BCCI को आर्थिक फायदा मिलेगा। साथ ही, यह इंडियन स्पोर्ट्स में ब्रांड पार्टनरशिप का भविष्य भी तय करेगी।
Summary:
BCCI ने IPL 2026 से पहले ‘Google Gemini’ के साथ 270 करोड़ की डील की है। यह दिखाता है कि IPL अब एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। टेक कंपनियां क्रिकेट में निवेश बढ़ा रही हैं। इससे BCCI को फंडिंग मिलेगी। फैंस को AI-पावर्ड कंटेंट मिलेगा। डिजिटल अनुभव भी बेहतर होगा।
