Barbeque Nation की मनमानी पर लगाम, अब नहीं वसूला जाएगा जबरन Service Charge!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 16, 2026



देश की मशहूर डाइनिंग चेन ‘बारबेक्यू नेशन’ (Barbeque Nation) को झटका लगा है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने रेस्टोरेंट को अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। कई कस्टमर्स  का आरोप था कि सर्विस फीस अपने आप बिल में ऐड कि जाती थी। इसके बाद अधिकारियों कंज्यूमर्स को इन हिडन चार्जेज से राहत दिलाई।

नए नियमों के तहत ‘Barbeque Nation’ अब कस्टमर के बिल में ज़रूरी सर्विस चार्ज नहीं ऐड कर सकता। रेस्टोरेंट ग्रुप को तुरंत आदेश मानना होगा। साथ ही चेकआउट के समय बिलिंग ट्रांसपेरेंट और ऑप्शनल रखनी होगी।

रेस्टोरेंट की मनमानी पर लगा ब्रेक

रेस्टोरेंट्स में कस्टमर्स की शिकायतों के बाद CCPA ने एक्शन लिया है। ‘Barbeque Nation’ के आउटलेट्स पर बिल में ऑटोमैटिक सर्विस चार्ज जोड़ा जा रहा था। कस्टमर्स ने कहा कि उन्हें एक्स्ट्रा फीस देने के लिए मजबूर किया जा रहा था। सबसे ज़रूरी बात, पैसे के इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। यह भी साफ़ नहीं था कि पैसा सर्विस स्टाफ को मिलेगा भी या नहीं।  इसी कारण अथॉरिटी ने रेस्टोरेंट चेन में अनिवार्य सर्विस चार्ज हटाने का अहम फैसला लिया।

Barbeque Nation के लिए क्या होंगे नए नियम

इन गाइडलाइन्स के अनुसार अब बारबेक्यू नेशन को अपने बिलिंग सिस्टम में कुछ बदलाव करने होंगे। सबसे पहले तो, बिल से अनिवार्य सर्विस चार्ज को पूरी तरह हटाना होगा। किसी भी तरह का सर्विस कंट्रीब्यूशन पूरी तरह से ऑप्शनल होना चाहिए। रेस्टोरेंट को अपने मेन्यू और बिलिंग सॉफ्टवेयर को तुरंत अपडेट करना होगा। अब एक्स्ट्रा पेमेंट देने का फैसला पूरी तरह गेस्ट पर निर्भर करेगा।

कस्टमर्स और रेस्टोरेंट्स के लिए ये होंगे बदलाव

CCPA का यह फैसला साफ करता है कि किसी भी कस्टमर्स को बिना बताए फीस देने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब बाहर खाना खाने वालों को फ़ूड प्राइस और अन्य चार्ज में ट्रांसपेरेंसी देखने को मिलेगी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि यह फैसला दूसरी रेस्टोरेंट चेन को भी बिलिंग सिस्टम पर सोचने पर मजबूर करेगा। अब सभी चार्ज का स्पष्ट रूप से दिखाना अनिवार्य होगा।

रेस्टोरेंट बिल से शुरू हुआ विवाद

सर्विस चार्ज पर बहस की छिड़ने के पीछे कई वजह है। इसे अक्सर बिल पैमेंट के वक्त जोड़ा गया एक हिडन चार्ज माना गया। ऐसे में कस्टमर को यह जानकारी नहीं मिलती थी कि उनके पैसों का इस्तेमाल कहां हो रहा है। जिसके चलते अनआवश्यक फीस वसूलने से ग्राहकों में नाराजगी बढ़ी। इसी विरोध के चलते CCPA को दखल देना पड़ा।

रेस्टोरेंट्स के लिए नए दिशा-निर्देश

इस मामले के बाद रेस्टोरेंट्स को कंस्यूमर राइट्स के नियमों का पालन करना होगा। इसके तहत,  मेन्यू और बिल में सभी चार्ज स्पष्ट रूप से दिखाए जाएं। कोई भी चार्ज छिपा हुआ नहीं होना चाहिए। सर्विस फीस को अनिवार्य नहीं बनाया जाए। 

इसे पूरी तरह ऑप्शनल रखा जाए। डिजिटल बिलिंग सिस्टम अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। ऑनलाइन सिस्टम से कस्टमर्स को सही जानकारी मिलेगी। और वे सोच-समझकर फैसला ले सकेंगे। बिलिंग का पूरा प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होगी। 

Summary:

देश की मशहूर डाइनिंग चेन ‘Barbeque Nation’ को बड़ा झटका लगा है। CCPA ने अनिवार्य सर्विस चार्ज पर रोक लगा दी है। कई ग्राहकों ने आरोप लगाया कि सर्विस फीस बिना पूछे बिल में जोड़ दी जाती थी। पैसा कैसे खर्च होता है, यह भी साफ़ नहीं था। अब यह चार्ज पूरी तरह ऑप्शनल होगा। सभी रेस्टोरेंट्स को बिल में चार्जेज स्पष्ट रूप से दिखाने होंगे।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 494 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online