28 सितंबर को Bank Strike! ग्राहकों को पहले ही निपटाने होंगे ये जरूरी काम


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Sep 22, 2026


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक नेशन वाइड स्ट्राइक का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में बैंक की ब्रांच सर्विस प्रभावित हो सकती हैं। इस बीच SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे 28 सितंबर से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें। 

खासतौर पर उन सेवाओं के लिए पहले से तैयारी कर लें। जिनमें बैंक कर्मचारियों की मदद, फिजिकल डॉक्यूमेंट्स या ब्रांच विजिट की जरूरत होती है।

स्ट्राइक का असर देशभर की बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है। ग्राहकों के लिए जरूरी बैंकिंग ट्रांजैक्शन और अन्य काम समय रहते निपटाना बेहतर होगा।


तीन दिन की हड़ताल से पहले SBI ने जारी की एडवाइजरी

‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ ने 28 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक नेशनलवाइड स्ट्राइक का ऐलान किया है। इसका असर बैंक ब्रांच के कामकाज पर पड़ सकता है।  

SBI ने कहा है कि वह स्ट्राइक के दौरान जरूरी बैंकिंग सर्विसेज चालू रखने की पूरी कोशिश कर रहा है। हालांकि, बैंक ने साफ किया है कि ब्रांच के कामकाज पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जिनका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है। वे हड़ताल का इंतजार न करें और इसे समय रहते पूरा कर लें।

28 सितंबर से पहले निपटा लें बैंकिंग काम

SBI ने ग्राहकों से कहा है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग ट्रांजैक्शन पूरे कर लें। यह सलाह खासतौर पर उन सेवाओं के लिए अहम है। जिनके लिए ब्रांच जाने, बैंक कर्मचारी की मदद लेने या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जरूरत होती है।

अगर स्ट्राइक के दौरान ब्रांच का कामकाज प्रभावित होने से चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी कामों में देरी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि बैंक कस्टमर्स अपने जरूरी काम समय रहते पहले ही निपटा लें।

ATM और ADWM से मिलता रहेगा कैश

स्ट्राइक के दौरान जिन ग्राहकों को कैश की जरूरत है, वे SBI के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन मशीनों की मदद से ग्राहक बिना ब्रांच जाए कैश निकाल सकते हैं। इसके अलावा, दूसरी बैंकिंग सेवाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि  ब्रांच की सेवाएं प्रभावित होने पर ग्राहक कस्टमर सर्विस पॉइंट्स (CSP) के जरिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पांच दिन का शेड्यूल बढ़ा सकता है परेशानी 

गौरतलब है कि हड़ताल की तारीखों के कारण ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक परेशानी हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसके तुरंत बाद 28, 29 और 30 सितंबर को नेशनवाइड स्ट्राइक है।

इस तरह ग्राहकों को लगातार 5 दिनों तक सामान्य ब्रांच सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में,  जिन्हें ब्रांच से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, वे वीकेंड शुरू होने से पहले ही अपने काम पूरे कर लें।

अक्टूबर में फिर स्ट्राइक की तैयारी

बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर सितंबर में हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन फोरम ने अपनी मांगों को लेकर आगे भी विरोध जारी रखने की योजना बनाई है।

इसके तहत 26 अक्टूबर से लगातार हड़ताल का ऐलान किया गया है। ऐसे में अक्टूबर में भी बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, SBI ग्राहकों के लिए फिलहाल 28 से 30 सितंबर की स्ट्राइक ज्यादा अहम है। अगर ब्रांच का कामकाज प्रभावित होता है, तो ग्राहक जरूरी ब्रांच ट्रांजैक्शन पहले ही पूरे कर सकते हैं। इससे बाद में होने वाली देरी से बचने में मदद मिलेगी।

60-Words Summary:

SBI ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित नेशनलवाइड बैंक स्ट्राइक को लेकर ग्राहकों को एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने जरूरी ब्रांच ट्रांजैक्शन पहले पूरे करने की सलाह दी है। स्ट्राइक के दौरान ब्रांच सर्विस प्रभावित हो सकती हैं। ATM, ADWM और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। 26-27 सितंबर के वीकेंड के बाद लगातार तीन दिन हड़ताल रहेगी। 26 अक्टूबर को फिर से स्ट्राइक करने की योजना है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 739 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online