1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम! LPG, PAN, ATM और टैक्स में क्या-क्या बदलेगा, यहां जानें


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 03, 2026


देश में बहुत जल्द बैंकिंग, टैक्स और खर्चों से जुड़े कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने वाले नियमों का सीधा असर आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ेगा। ये बदलाव सीधे आपके घर के खर्च, बैंकिंग हैबिट, टैक्स और ट्रैवल कॉस्ट को प्रभावित कर सकते हैं। समय रहते इन बदलावों को समझना बेहद ज़रूरी है। ताकि आपके बजट पर कोई बुरा असर न पड़े। 

गैस से लेकर हवाई सफर तक सब होगा महंगा

रिपोर्ट्स की मानें तो फ्यूल की कीमतों में बदलाव हो सकता है। 1 अप्रैल से LPG, CNG और एविएशन फ्यूल (ATF) के रेट बदल सकते हैं। मिडिल-ईस्ट में जारी टेंशन के कारण सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। अब उम्मीद है कि जल्द ही नए रेट्स की घोषणा हो सकती है। रसोई ही नहीं, CNG और PNG के रेट बढ़ने से आपके बजट पर भी बोझ बढ़ेगा। एविएशन फ्यूल महंगा होने से फ्लाइट का किराया भी बढ़ सकता है।

Form 16 और TDS में बड़े अपडेट्स

इसके अलावा, सरकार जल्द ही नया Income Tax Act, 2025 लागू करने जा रही है। यह 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। इसका उद्देश्य टैक्स नियमों को आसान बनाना और कंप्लायंस का बोझ कम करना है। सबसे बड़ा बदलाव Form 16 में देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसे रिप्लेस कर नया डॉक्यूमेंट आ सकता है। 

सैलरी के अलावा नॉन-सैलरीड इनकम TDS के लिए Form 16A का नाम बदलकर Form 131 कर दिया जाएगा। अब इसे जारी करने के लिए सिर्फ 15 दिन का समय मिलेगा।

ATM से पैसा निकालना होगा महंगा

कुछ बड़े बैंक अपने ATM नियम अपडेट कर रहे हैं। HDFC, PNB और बंधन बैंक अब फ्री ATM लिमिट में UPI विड्रॉल को भी शामिल करेंगे। इसका मतलब है कि फ्री ट्रांज़ैक्शन की संख्या कम हो सकती है। PNB ने कुछ कार्ड्स के लिए रोज़ाना विड्रॉल लिमिट को बदलकर 50,000 से 75,000 रुपये के बीच सेट किया है। लिमिट खत्म होने के बाद, बैंक प्रति ट्रांज़ैक्शन 23 रुपये चार्ज कर सकता है। 

वहीं, बंधन बैंक भी बदलाव कर रहा है। मेट्रो शहरों में अब 3 और दूसरे इलाकों में 5 फ्री ट्रांज़ैक्शन की अनुमति होगी। इसके बाद  हर एडिशनल ट्रांज़ैक्शन पर जुर्माना लगेगा।

PAN और ट्रेन नियमों में नए बदलाव

PAN नियमों में भी बदलाव आने की संभावना है। PAN के लिए अप्लाई या अपडेट करने के लिए अब आधार के अलावा अन्य दस्तावेज़ की भी ज़रूरत पड़ सकती है। जिनकी रिक्वेस्ट अभी पेंडिंग हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि नए नियम लागू होने से पहले इसे पूरा कर लें। इसके अलावा, ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियम भी सख्त होने वाले हैं।

अब ट्रेन छूटने के 8 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह 4 घंटे था।  इसके अलावा, ट्रेन छूटने से 8-24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% रिफंड मिलेगा। अगर आप ट्रेन निकलने से 24-72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको सिर्फ 75% रिफंड मिलेगा।

60-Words Summary:

देश में 1 अप्रैल 2026 से कई बड़े बदलाव लागू होंगे। इनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। गैस, CNG और फ्लाइट किराया महंगा हो सकता है। ATM ट्रांज़ैक्शन पर चार्ज बढ़ सकते हैं। टैक्स नियमों और Form 16 में भी बदलाव संभव है। PAN और ट्रेन टिकट के नियम सख्त होंगे। ऐसे में समय रहते प्लानिंग करना जरूरी है। ताकि घर के बजट पर ज्यादा असर न पड़े।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online