हाल ही में Apple ने भारत में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है। FY25 में कंपनी की सेल्स करीब 9 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह पिछले साल की तुलना में 13% ज्यादा मानी जा रही है। इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान iPhone का रहा है। माना जा रहा है की स्मार्टफोन मार्केट में वैश्विक मंदी के बावजूद, भारत में Apple की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है।

iPhone की डिमांड में जबरदस्त उछाल
बता दें की Apple ने 2025 के पहले छह महीनों में भारत में 59 लाख iPhone बेचे है। यह पिछले साल की तुलना में 21.5% ज्यादा है। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। इस दौरान भारत में कुल 7 करोड़ स्मार्टफोन बेचे गए। जो सालाना सिर्फ 0.9% की बढ़त दिखाता है। ऐसे में iPhone की ग्रोथ बाकी ब्रांड्स से कहीं आगे रही है।
भारत में Apple की रिटेल ग्रोथ तेज़
Apple अब भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को तेज़ी से मजबूत कर रहा है। 2023 में कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में अपने पहले स्टोर खोले थे। इसके बाद अब बेंगलुरु और पुणे में भी Apple स्टोर शुरू हो चुके हैं। 2026 की शुरुआत में नोएडा और मुंबई में नए स्टोर खुलने की तैयारी हैं।
‘Make in India’ से बढ़ा iPhone प्रोडक्शन
Apple अब भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस को तेज़ी से बढ़ा रहा है। आज हर पांच में से एक iPhone भारत में बन रहा है। वर्तमान में, कंपनी भारत में पांच फैक्ट्री चला रही है। Apple की योजना है कि हर साल 6 करोड़ iPhone भारत में बनाए जाएं। अभी यह संख्या 4 करोड़ है। इसके लिए कंपनी लगभग 2.5 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर रही है। यह कदम चीन पर निर्भरता कम करने की स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।
वैश्विक बाजार में बढ़ती चुनौतियां
फिलहाल Apple को दुनिया भर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चीन में स्मार्टफोन बिक्री धीमी हुई है। अप्रैल-जून 2025 में चीन से रेवेन्यू में 4.4% की बढ़त हुई है। फिर भी Xiaomi और अन्य कंपनियों के साथ कम्पटीशन बना हुआ है। वहीं, अमेरिका में पॉलिटिकल प्रेशर के बीच Apple ने लोकल इन्वेस्टमेंट बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा, कंपनी अगले चार सालों में अमेरिका में 600 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने का वादा कर चुकी है।
Apple लॉन्च करेगा नए प्रोडक्ट्स और AI फीचर्स
Apple का मच अवेटेड एनुअल फॉल इवेंट (annual fall event) 9 सितंबर को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। नए iPhone, Apple Watch और AI-बेस्ड फीचर्स की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple जल्द ही अपना नया स्लिम ‘iPhone Air’ भी लॉन्च कर सकता है। जो Air प्रोडक्ट लाइनअप का हिस्सा होगा।
Summary:
Apple ने FY 2025 में भारत में रिकॉर्ड 9 अरब डॉलर की बिक्री की है। यह FY24 के मुकाबले 13% अधिक है। iPhone की डिमांड में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। इस रिकॉर्ड में iPhone 16 मॉडल सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है। मुंबई, दिल्ली के साथ ही Apple अपने रिटेल स्टोर्स बेंगलुरु और पुणे में भी बढ़ा रहा है। ‘Make in India’ के तहत प्रोडक्शन भी तेज हुआ है। वैश्विक चुनौतियों के बीच Apple 9 सितंबर को नए प्रोडक्ट्स और AI फीचर्स लॉन्च करेगा।
